Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

उज्जैन जाने का है प्लान तो वहां के इस लोकल बाजार का जरूर करें दीदार, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

अगर आप भी उज्जैन महाकाल मंदिर जाने का प्लान बना रही हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास मौजूद एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप खूब साडी शॉपिंग कर सकती हैं।
Updated:- 2025-03-26, 11:56 IST
image

गर्मी की छुट्टी हो और ऐसे में दोस्तों या परिवार वालों के साथ कोई ट्रिप प्लान ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अगर आप भी गर्मी  की छुट्टी में अपने परिवार वालों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर जाने का प्लान कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उज्जैन महाकाल मंदिर के पास मौजूद एक ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप कई चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेमस बाजार के बारे में।

उज्जैन का फेमस शॉपिंग मार्केट

2 (95)

उज्जैन में मौजूद महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है और यहां पर आए दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में कुछ चीज ऐसी होती है, जिनके बारे में जानकारी नहीं होने की वजह से महिलाएं अच्छी तरह से घूम नहीं पाती है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने हस्बैंड कि जेब को ढीली कर सकती है और अपने पसंदीदा चीजों की खरीदारी भी कर सकती हैं।

महाकाल मंदिर के पास खड़ी बाजार

उज्जैन महाकाल मंदिर से कुछ ही दूरी पर मौजूद खड़ी बाजार (khadi baajar) शॉपिंग के लिए काफी फेमस माना जाता है। इस बाजार में आपको न सिर्फ कपड़े बल्कि और भी कई सारी चीजें देखने को मिलेगी। आप महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद ऑटो रिक्शा की मदद से खड़ी बाजार जा सकती हैं। यहां आप कई तरह की साड़ियां देख सकती हैं। आपको इस बाजार में कॉटन की साड़ी से लेकर जॉर्जेट की साड़ी तक हर चीज किफायत में मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  Weekly Bazar: नोएडा के इस सेक्टर में लगता है सोमवार बाजार, मिलते हैं सस्ते कपड़ें और ज्वेलरी

घर के डेकोरेशन के सामान

खड़ी बाजार उज्जैन में काफी प्रसिद्ध बाजार है। आप महाकाल दर्शन के बाद यहां जा सकती हैं। आपको यहां पर पूजा पाठ से जुड़ी हर एक चीज बड़ी आसानी से मिल सकती हैं। यही नहीं आप इस बाजार से मिट्टी के बर्तन और घर के डेकोरेशन के लिए कई सारे सामान खरीद सकती हैं। अगर आप किसी को गिफ्ट करने के लिए चीज तलाश रही हैं, तो वह भी आपको इस मार्केट में मिल सकता है।

लोकल फूड करें ट्राई

1 (95)

अगर आप खाने पीने की शौकीन हैं और लोकल फूड ट्राई करने की इच्छा रखती हैं, तो आपके लिए यह मार्केट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आपको यहां पर लोकल फूड मिल सकता है। यहां आपको उज्जैन की प्रसिद्ध मिठाई से लेकर उज्जैन की नमकीन तक हर एक चीज मिल सकती है। अगर आपकी शादी नहीं हुई है और आप एथेनिक और ट्रेडीशनल आउटफिट खरीदना चाहती हैं, तो उज्जैन के इस मार्केट में आपको ट्रेडिशनल और एथेनिक आउटफिट मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Weekly Market: ईस्ट दिल्ली के इन इलाकों में लगता है सबसे सस्ते वीकली बाजार, यहां से खरीदें अच्छे सामान 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-  freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।