Summer Cloth Market of Mumbai: मुंबई के इस बाजार में मिलेगा सबसे सस्ता और कूल समर कलेक्शन, बजट में मिलेंगी एक से एक कपड़ों की कई वैरायटी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं हल्के और लाइटवेट कपड़ों की तलाश में रहती हैं। वहीं अक्सर महिलाएं कुछ इस तरह के मार्केट की खोज करती हैं, जहां उन्हें सस्ते और अच्छी क्वालिटी के शानदार कपड़े बजट में मिल सके। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और सस्ते मार्केट की खोज में हैं, तो आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे, जहां से आप कब कीमत में यानी अपने बजट के अंदर एक से एक समर वियर आउटफिट खरीद सकती हैं।
मुंबई का फेमस लोकल बाजार
अगर आप मुंबई की रहने वाली हैं या मुंबई के आसपास में ही कहीं रहती हैं, तो मुंबई का एक खास लोकल मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें। हम बात कर रहे हैं मुंबई के कोलाबा कॉजवे Colaba Causeway मार्किट की। यहां से आप कम कीमत में एक से खूबसूरत समर वियर ड्रेस खरीद सकती हैं। वह भी अपने बजट के अंदर। इस बाजार में आपको गर्मियों में पहनने के लिए डेली वियर ड्रेस से लेकर एक से एक वेस्टर्न ड्रेस भी मिल जाएगी।

कोलाबा कॉजवे मार्केट
यह बाजार न केवल मुंबई के लोगों के बीच बल्कि पर्यटकों के बीच भी अपने बहुत मशहूर है। कोलाबा कॉजवे अपनी किफायती कीमतों के लिए बेहद जाना जाता है। यहां आप 200 से 500 रुपए तक की रेंज में एक से एक कपडे खरीद कर शामिल कर सकती हैं। इस बाजार में खरीदारी के वक्त आप बार्गेनिंग यानी मोल-भाव भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह के लिए सस्ते में खरीदने हैं कपड़े? लुधियाना का ये बाजार है बेस्ट, जानें लोकेशन
कपड़ों के अलावा मिलेगा ये सामान
कपड़ों के अलावा आपको इस बाजार में एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी की भी कई वेराइटी मिल जाएगी। आप चाहें तो इसी बाजार से एक से एक स्टाइलिश बैग्स भी अपने बजट के अंडर खरीद कर शामिल कर सकती हैं। आपको इस बाजार में गर्मियों में पहनने के लायक एक से एक खूबसूरत फुटवियर भी आसानी से मिल जाएंगे।
ऐसे पहुंचें इस बाजार तक
इस बाजार तक पहुंचने के लिए आप गेटवे ऑफ इंडिया तक पहुंच सकती हैं। यह बाजार गेटवे ऑफ इंडिया के पास ही लगता है। आप नजदीकी बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब या ऑटो बुककर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। आपको इस बाजार तक जानें के लिए शेयरिंग रिक्शा भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Best Markets in Hyderabad: हैदराबाद के इस बाजार में ज्वेलरी से लेकर नवाबी सूट तक मिलेगा सब कुछ, जानें लोकेशन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।