Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:30 PM IST

₹1000 में मिलेगा ब्राइडल लहंगा, इस मार्केट में मिलते हैं सस्ते वेडिंग आउटफिट्स

अगर आप सस्ते में शादी के खूबसूरत लहंगे खरीदने का सोच रही हैं, तो दिल्ली के एक खास बाजार को एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको ₹1000 से शुरू होने वाले शानदार और किफायती लहंगों का बेहतरीन खजाना मिल जाएगा।
Updated:- 2026-09-04, 14:14 IST
image

कुछ ही दिनों में शादी-ब्याह का सीजन फिर शुरू होने वाला है। ऐसे में जो महिलाएं दुल्हन बनने वाली हैं, उन्होंने अभी से ही शादी की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। हर दुल्हन और उसके परिवार की सबसे पहली चिंता यही होती है कि शादी के लिए कम कीमत में अच्छे और ब्रांडेड कपड़े मिल जाएं। अक्सर डिजाइनर और भारी वर्क वाले ब्राइडल लहंगे इतने महंगे मिलते हैं कि पूरा बजट बिगड़ जाता है। अगर आप भी अपनी शादी में पहनने के लिए सस्ता और अच्छा ब्राइडल लहंगा तलाश रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप दिल्ली के एक ऐसे बाजार में जा सकती हैं, जहां की एक गली में ही लहंगों का खजाना देखने को मिल जाएगा। ये लहंगे 10 या 20 हजार के नहीं, बल्कि मात्र ₹1000 से मिलने शुरू हो जाते हैं।

सस्ते लहंगे के लिए फेमस बाजार

अगर आपसे कोई कहे कि ₹1000 के अंदर आप आसानी से ब्राइडल लहंगा खरीद सकती हैं, जिसमें हैवी एम्ब्रॉयडरी, जरी वर्क और नेट वाले दुपट्टे भी शामिल हैं, तो क्या आप यकीन करेंगी? अगर नहीं, तो आज इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही बाजार के बारे में बताएंगे, जहां आपको सिर्फ ₹1000 के अंदर हर फंक्शन के लायक एक से बढ़कर एक लहंगे बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

3 (28)

(image credit: pinterest/Anvii)

1. दिल्ली का संडे पटरी मार्केट

अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं या दिल्ली के आसपास कहीं रहती हैं, तो अब आपको शादी की शॉपिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दिल्ली के सदर बाजार की संडे पटरी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको सबसे सस्ती वेडिंग शॉपिंग करने का एक अनोखा अनुभव मिलेगा। दिल्ली का सदर बाजार एशिया के सबसे बड़े होलसेल मार्केट में से एक माना जाता है। वैसे तो यहां अलग-अलग तरह के मार्केट लगते हैं, लेकिन खासकर रविवार के दिन लगने वाला यह 'संडे पटरी बाजार' दुल्हनों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है।

2. गली नंबर 11, ग्रीन मार्केट में मिलेगा लहंगों का खजाना

सदर बाजार में जैसे ही आप एंट्री लेंगी, वैसे ही गली नंबर 11 में आपको 'ग्रीन मार्केट' दिखेगा। यहां से जो गली शुरू होती है, उसकी शुरुआत से ही आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे देखने को मिलेंगे। यहां आपको हजारों लहंगों की वैरायटी मिलेगी, जिनकी कीमत जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगी। यहां हैवी वर्क एम्ब्रॉयडरी और गोटा-पट्टी वर्क से लेकर वेलवेट और सीक्वेंस वर्क तक के लहंगे काफी कम कीमत में मिल जाते हैं।  

3. मार्केट की टाइमिंग और जाने का सबसे सही समय

सदर बाजार की ग्रीन मार्केट सुबह 6:00 बजे लगनी शुरू होती है, जो शाम के 4:00 से 5:00 बजे तक चलती है। हफ्ते में सिर्फ एक दिन लगने की वजह से यहां हर रविवार को काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाले समय पर जाना चाहती हैं, तो सुबह 6:00 से 9:00 बजे का समय सबसे बेहतरीन हो सकता है। यहां से आप थोक भाव में अलग-अलग वैरायटी के लहंगे खरीद सकती हैं या फिर रिसेप्शन, मेहंदी और हल्दी फंक्शन के लिए भी अपने हिसाब से सस्ते लहंगे परचेस कर सकती हैं।  

2 (41)

(image credit: pinterest/Syed Mehak)

यह भी पढ़ें- बनारसी साड़ी खरीदने जा रही हैं वाराणसी, इन 5 बाजाराें में म‍िलेगी बेस्ट क्वालिटी और वैरायटी

4. संडे पटरी मार्केट कैसे पहुंचे?

अगर आप भी संडे पटरी मार्केट जाना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -

  • अगर आप दिल्ली से बाहर रहती हैं, तो सबसे पहले अपने घर के नजदीकी रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की टिकट बुक करें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप शेयरिंग ई-रिक्शा की मदद से इस बाजार तक आसानी से पहुंच सकती हैं।
  • अगर आप मेट्रो से आ रही हैं, तो आप किसी भी नजदीकी मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाएं। मेट्रो से उतरकर आपको ई-रिक्शा मात्र 10 मिनट में बाजार तक पहुंचा देगा।
  • अगर आप दिल्ली की रहने वाली हैं और पर्सनल गाड़ी से जाना चाहती हैं, तो कार या कोई भी पर्सनल व्हीकल ले जाने से बचें, क्योंकि संडे के दिन यहां पार्किंग की काफी परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- जयपुर के ये 3 बड़े बाजार, यहां आज भी मिलती हैं असली लाख और बंधेज की चूड़ियां

निष्कर्ष: अगर आप भी अपनी शादी की शॉपिंग कम बजट में करना चाहती हैं और भारी-भरकम लहंगा भी ₹1000 से ₹2000 के अंदर खरीदना चाहती हैं, तो आपके लिए दिल्ली का यह संडे पटरी मार्केट सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(IMAGE CREDIT: MAGNIFIC)

FAQ
₹1,000 की बजट रेंज में किस तरह का फैब्रिक और वर्क देखने को मिलता है?
इस रेंज में मुख्य रूप से नेट, जॉर्जेट और आर्ट-सिल्क फैब्रिक पर फॉयल प्रिंट, गोटा-पट्टी वर्क, थ्रेड एम्ब्रॉयडरी और सीक्वेंस वर्क वाले खूबसूरत सेमी-स्टिच्ड लहंगे मिलते हैं।
क्या इन सस्ते मार्केट्स से सिंगल पीस खरीदा जा सकता है या सिर्फ थोक में ही मिलता है?
ज्यादातर होलसेल दुकानें सेट में सामान बेचती हैं, लेकिन संडे पटरी मार्केट या रिटेल सेक्शन वाली दुकानों से आप सिंगल पीस भी होलसेल रेट में खरीद सकती हैं।
क्या ₹1,000 वाले लहंगों में सिलाई और कैन-कैन की सुविधा साथ मिलती है?
नहीं, बजट लहंगे आमतौर पर अन-स्टिच्ड या सेमी-स्टिच्ड आते हैं, जिनमें कैन-कैन और सही फिटिंग के लिए अलग से बुटीक या दर्जी से सिलाई करानी पड़ती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।