अमृतसर का यह मार्केट है चनिया चोली का हब, नवरात्रि के लिए आधे दाम में करें शॉपिंग
-1790254036589.webp)
कुछ ही दिनों में नवरात्रि का त्योहार आने वाला है और महिलाएं अभी से इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। नवरात्रि का पावन पर्व आते ही चारों ओर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है। इस खास मौके पर अगर आप भी एक से एक खूबसूरत पारंपरिक चनिया चोली पहनकर अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको अमृतसर के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जो कपड़ों की शॉपिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
अमृतसर का प्रसिद्ध चनिया चोली बाजार
अमृतसर केवल अपने ऐतिहासिक स्थलों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां के मशहूर मार्केट भी पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। अगर आप भी किसी ऐसे मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहती हैं जहां सस्ते में खूबसूरत चनिया चोली मिल जाए, तो आइए जानते हैं अमृतसर के इस प्रसिद्ध बाजार के बारे में।

कटड़ा जैमल सिंह बाजार
अगर आप किसी काम से अमृतसर जा रही हैं या अमृतसर की ही रहने वाली हैं, तो डांडिया व गरबा नाइट के लिए महंगी चनिया चोली खरीदने के बजाय आप अमृतसर का कटड़ा जैमल सिंह बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। यह बाजार खास तौर पर कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे प्रसिद्ध माना जाता है। अगर आपको गरबा नाइट के लिए गुजराती टच, घेरदार, मिरर वर्क या गोटा पट्टी वाली चनिया चोली खरीदनी है, तो इस बाजार में आपको थोक के भाव में बड़े-बड़े शोरूम जैसी खूबसूरत चनिया चोली आसानी से मिल जाएगी।
किफायती दाम और मैचिंग एक्सेसरीज का कलेक्शन
इस बाजार में आपको चनिया चोली की एक से बढ़कर एक वैराइटी देखने को मिलेगी। आप यहां अपने बजट के अंदर चीजें खरीद सकती हैं। जो चनिया चोली आपको बड़े-बड़े शोरूम में 5,000 से 8,000 रुपये तक में मिलती है, वही चनिया चोली इस बाजार में 2,000 से 3,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। सिर्फ चनिया चोली ही नहीं, इस बाजार से आप अपने आउटफिट के हिसाब से खूबसूरत एक्सेसरीज भी खरीद सकती हैं। यहां आपको पहनने के लिए ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी से लेकर स्टोन वर्क और मीनाकारी ज्वेलरी तक हर तरह के ऑप्शंस मिल जाएंगे। साथ ही, आप अपने बजट में मैचिंग एम्ब्रॉयडरी या पोटली बैग्स भी ले सकती हैं।
फैब्रिक और फुटवियर के बेहतरीन ऑप्शंस
अगर आप रेडीमेड चनिया चोली नहीं खरीदना चाहती हैं, तो इस बाजार में आपको सेमी-स्टिच और अन-स्टिच चनिया चोली के फैब्रिक भी आसानी से मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने टेलर से अपनी साइज और पसंद के हिसाब से डिजाइन करवा सकती हैं। इसके अलावा, यहां कई ऐसी फुटवियर शॉप्स भी हैं जहां से आप अपने बजट में चनिया चोली के हिसाब से पंजाबी जूती और मोजड़ी जैसी कई वैरायटी खरीद सकती हैं।
बारगेनिंग टिप्स और मार्केट की खासियत
अगर आप इस बाजार में पहली बार जा रही हैं, तो बारगेनिंग करना बिल्कुल न भूलें। यहां कई ऐसे दुकानदार हैं जो शुरुआत में दाम थोड़े ज्यादा बताएंगे, लेकिन अगर आप सही से मोल-भाव करती हैं, तो आपको अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल सकता है। यहां आपको ऐसी कई चनिया चोली मिल जाएंगी जिन्हें आप सिर्फ नवरात्रि ही नहीं, बल्कि नवरात्रि बीत जाने के बाद भी किसी खास मौके या शादी-समारोह में पहन सकती हैं।

कटड़ा जैमल सिंह बाजार कैसे पहुंचे?
अगर आप भी इस बाजार में जाना चाहती हैं, तो यहां पहुंचने के लिए अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन सबसे पास पड़ेगा। आप रेलवे स्टेशन से पर्सनल कैब, ऑटो या ई-रिक्शा लेकर इस बाजार तक पहुंच सकती हैं। अगर आप अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास हैं, तो वहां से यह बाजार वॉकिंग डिस्टेंस (पैदल दूरी) पर है, यानी आप 10 से 15 मिनट में पैदल पहुंच सकती हैं। इसके अलावा आपको वहां से साइकिल रिक्शा भी आसानी से मिल जाएंगे।
निष्कर्ष: अमृतसर का कटड़ा जैमल सिंह बाजार एक ऐसा मार्केट है जहां आप चनिया चोली के कई बेहतरीन कलेक्शंस एक ही जगह देख सकती हैं। यहां आपको सिर्फ चनिया चोली ही नहीं, बल्कि मैचिंग ज्वेलरी और फुटवियर की दुकानें भी एक साथ मिल जाएंगी, जिससे आपकी पूरी शॉपिंग बजट में आसानी से हो जाएगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
- प्र.1. क्या अमृतसर में गुजरात या राजस्थान जैसी पारम्परिक बांधनी, मिरर वर्क और गोटा-पत्ती वाली चनिया चोली बजट दाम में मिलती हैं?
- जी हां, अमृतसर केवल पंजाबी सूट और फुलकारी के लिए ही नहीं, बल्कि नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के लिए भारी डिस्काउंट पर गरबा-स्पेशल चनिया चोली का भी बड़ा हब माना जाता है। यहाँ के थोक बाजारों में सूरत, अहमदाबाद और राजस्थान से सीधी सप्लाई आती है, जिससे यहाँ चनिया चोली रिटेल दुकानों की तुलना में लगभग आधे दाम पर मिल जाती हैं।
- अमृतसर का कौन सा मार्केट चनिया चोली और एथनिक ड्रेसेस की बजट शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है?
- अमृतसर का 'कटरा अहलुवालिया' और इससे सटा 'हाल बाजार' नवरात्रि और वेडिंग एथनिक वेयर के लिए सबसे मशहूर हब हैं। इसके अलावा 'गुरु बाजार' के संकरे कटरे में पारंपरिक एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे और डांडिया ड्रेसेस बहुत ही किफायती रेट्स में मिलते हैं।
- इन बाजारों में चनिया चोली की शुरुआती कीमत क्या रहती है?
- नवरात्रि सीजन के दौरान इन व्होलसेल मार्केट्स में कॉटन-मिरर वर्क चनिया चोली की रेंज ₹500 से ₹800 के बीच शुरू हो जाती है। वहीं, हैवी गोटा-पत्ती, पैचवर्क और कौड़ियों की लटकन वाले प्रीमियम सेट्स ₹1200 से ₹2500 में बेहद आसानी से मिल जाते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।