होली की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट, रंगोली से लेकर पिचकारी तक सब कुछ 100 रुपये के अंदर मिल जाएगा

होली को बस कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए महिलाएं अभी से होली की शॉपिंग के लिए अच्छे बाजार सर्च करने लगी हैं। अगर आप समय रहते होली की शॉपिंग नहीं करेंगी, तो आखिरी समय में आपको घर के आस-पास स्थित बाजार से सामान खरीदना होगा। ऐसे में इन मार्केट में आपको रेट हाई और क्वालिटी भी अच्छी नहीं मिलेगी। इसलिए, लोग होली की शॉपिंग के लिए अच्छी मार्केट सर्च कर रहे हैं। ऐसी मार्केट जहां से एक साथ कई सारी चीजें बजट में खरीदी जा सके। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजारों की जानकारी देंगे, जहां से आप होली की शॉपिंग कर सकती हैं।
सदर बाजार
होली से पहले 1 मार्च को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में संडे के दिन सदर बाजार शॉपिंग के लिए बेस्ट है। यहां आप सुबह-सुबह पटरी बाजार में पहुंचकर सस्ते में ढेर सारी चीजें खरीद सकती हैं। यहां चीजें थोक में मिलती है, इसलिए दाम सस्ते होते हैं। कार्टून थीम वाली पिचकारियां, बैकपैक वॉटर गन और स्पेशल स्प्रे जैसे आइटम भी यहां अच्छे मिलते हैं, इसलिए यह होली की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट मार्केट मानी जाती है।

चांदनी चौक
होली पर रंगों के साथ-साथ अगर आप मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और सस्ते में सजावटी सामान खरीदना चाह रही हैं, तो चांदनी चौक मार्केट आपके लिए बेस्ट होगी। होली पर लोग घर पर तरह-तरह की चीजें बनाते हैं, इसलिए अगर वह ऑनलाइन या बाहर से ऐसी चीजें खरीदेंगे, तो त्योहारों में यह और भी ज्यादा महंगे मिलते हैं। हालांकि, दिल्ली में ऐसी कई भरोसेमंद दुकानें हैं, जहां से लोग ड्राई फ्रूट्स खरीदना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Holi Hair Care: होली में बालों पर बिल्कुल भी नहीं चढ़ेगा रंग, बस फॉलो करें ये कमाल की ट्रिक

सरोजनी नगर और लाजपत नगर मार्केट
इन जगहों पर आपको रंग-बिरंगे कपड़ों की शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। होली की शॉपिंग के लिए लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप सोच रही हैं कि किसी ऐसी जगह पर जाएं, जहां से कपड़ों की शॉपिंग भी हो जाए और रंग भी खरीद लें, तो आप इन दोनों जगहों पर जा सकती हैं। होली के मौके पर यहां रंगों के साथ-साथ तरह-तरह के होली के कपड़े भी मिल जाते हैं।
इन बाजारों के अलावा आप जनपथ मार्केट और करोल बाग मार्केट में भी शॉपिंग का प्लान बना सकती हैं। इन जगहों पर आपको खुले में भी रंग खरीदने का मौका मिल जाएगा। अगर आप होली पार्टी जैसा फंक्शन रख रहे हैं, तो इस तरह से होली सेलिब्रेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- होली पर बालों को रंग से बचाएंगे ये 3 स्टाइलिश हेयरस्टाइल, आपका क्लासी लुक देखकर हर कोई करेगा तारीफ

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, IRCTC
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।