Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Modinagar Market: शॉपिंग के शौकीनों के लिए जन्नत है मोदीनगर की यह मार्केट, कम बजट में पाएं ब्रांडेड जैसा स्टाइल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित मोदीनगर की रुक्मणी मार्केट किफायती और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है। यह बाजार कपड़ों, ज्वेलरी, फुटवियर और घर के सामान का एक बेहतरीन ठिकाना है, जहां कम बजट में ब्रांडेड जैसा स्टाइल मिलता है।
Updated:- 2026-02-18, 18:02 IST
modinagar market

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगर किफायती और ट्रेंडी शॉपिंग की बात की जाए, तो दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित मोदीनगर का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां की मार्केट न केवल लोकल लोगों के लिए बेस्ट है, बल्कि आसपास के शहरों के लोगों के लिए भी एक पसंदीदा ठिकाना है। अगर आप कम बजट में ब्रांडेड जैसा लुक और बेहतरीन वैरायटी चाहते हैं, तो मोदीनगर की यह मार्केट आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। हम आज बात कर रहे है रुक्मणी मार्केट की। बता दें कि रुक्मणी मार्केट का नाम काफी पुराना है और यह बेहद ही प्रसिद्ध है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि यह मार्केट क्यों प्रसिद्ध है और इसमें कौन-कौन सी फेमस दुकाने हैं। पढ़ते हैं आगे...

रुक्मणी मार्केट कपड़ों और ज्वेलरी का अड्डा

मोदीनगर की सबसे खास जगहों में से एक है रुक्मणी मार्केट। अगर आप कपड़ों और ज्वेलरी के शौकीन हैं, तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट च्वॉइस है। यहां लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियां, लहंगे और ट्रेंडी ज्वेलरी की ऐसी भरमार है कि आप बिना खरीदारी किए रह नहीं पाएंगी। 

modinagar market

यहां मिलने वाले सामान की फिनिशिंग इतनी बेहतरीन होती है कि वे महंगे शोरूम के कपड़ों को टक्कर देते हैं और आप एकदम स्टाइलिश भी लगेंगी।

मोदीनगर की मशहूर दुकानें

यह मार्केट अपने फैब्रिक और वैरायटी के लिए जानी जाती है। यहां आपको हर मौसम के हिसाब से लेटेस्ट कलेक्शन मिलेगा। ऐसे में बिना देरी किए आप यहां पर जा सकती हैं।

अगर आप वेस्टर्न वियर या इंडो-वेस्टर्न के शौकीन हैं, तो यहां का कलेक्शन आपको काफी पसंद आएगा। आप यहां से स्टाइल कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - Bulandshahr Cheap Market: सि‍रेमिक गमले से लेकर बर्तनों तक, बुलंदशहर के इस मार्केट से सस्ते में करें शॉपिंग

साड़ियों और पारंपरिक ड्रैसेस के लिए भी यहां फेमस दुकाने हैं। यहां की कारीगरी और डिजाइन काफी यूनिक होते हैं।

 content-model-choosing-clothes-shop

इस मार्केट की दुकानों पर आपको किफायती दामों में रेडीमेड कपड़े और डेली वियर का अच्छा स्टॉक मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें -Pooja Samagri Wholesale Market: शिवरात्रि की पूजा सामग्री के लिए बेस्ट है ये बाजार, थोक के भाव मिलेगा सामान

कपड़ों के अलावा और भी बहुत कुछ

मोदीनगर मार्केट सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं है। यहां आप सैंडल और बैग्स भी ले सकती हैं। यहां फुटवियर और हैंडबैग्स के कई ऑप्शंस मौजूद हैं। लेटेस्ट डिजाइन के क्लच और सैंडल्स यहां बेहद सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं। इससे अलग घर की सजावट का सामान, बेडशीट और किचन एक्सेसरीज के लिए भी यहां कई बेहतरीन विकल्प मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।