Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:32 AM IST

संजय दत्त के हाथों का स्वाद चखा है?

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को एक्शन अवतार में तो आपने देखा है लेकिन क्या आपने कभी उनके हाथों का स्वाद चखा है?
Updated:- 2017-09-29, 16:44 IST
big chef sanjay dutt

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त बहुत अच्छा खाना बनाना जानते हैं। संजय दत्त को खाना बनाना बहुत पसंद है। फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने आगरा में सेट पर सबके लिए कोरमा बनाया था जिसकी तारीफ खुद उनकी को-स्टार अदिति राव हैदरी ने की। खाने की बातें शुरु हुई तो हमने संजय दत्त से कुछ खाने वाले सवाल पूछे और जवाब जानने के बाद हमें उनके एक और टेलेंट के बारे में पता चला।

सबसे पहले संजय दत्त ने हमें exclusively बताया कि- "मैं बहुत अच्छा कूक करता हूं।"

बेटी इकरा के लिए खाना बनाएंगें

sanjay dutt daughter cook

संजय दत्त अपनी बेटियों से कुछ ज्यादा ही प्यार करते हैं। जब हमने उनसे पूछा कि क्या वो इकरा के लिए खाना बनाते हैं तो उन्होंने कहा- "मैं इकरा के लिए खाना बनाना चाहता हूं लेकिन अभी वो बहुत छोटी है उसे समझ में नहीं आएगा कि पापा ने क्या बनाया है। इसलिए अभी नहीं लेकिन जब वो बड़ी होगी तब मैं उसके लिए भी खाना बनाऊंगा।"

संजय दत्त ने फिल्म भूमि के सेट पर कोरमा बनाया

sanjay dutt cook korma

संजय दत्त ने फिल्म भूमि के सेट पर सभी लोगों के लिए कोरमा बनाया था। इस फिल्म की शूटिंग आगरा में हुई थी। संजय दत्त कई दिनों तक अपनी पूरी फिल्म की क्रू के साथ आगरा में ही थे। एक साथ काम करते हुए संजय दत्त सभी के इतना करीब आ गए कि उन्होंने सबके लिए वहां खाना बनाया। संजय दत्त ने कहा- "मैने आगरा में अपनी फिल्म के सभी लोगों के लिए कोरमा भी बनाया था।"

अदिति राव हैदरी को परांठे बनाने सीखाए 

sanjay dutt aditi rao paratha

फिल्म भूमि में अदिति राव हैदरी ने संजय दत्त की बेटी भूमि का रोल प्ले किया है। फिल्म के सीन में संजय दत्त अदिति को परांठे बनाने सीखा रहे हैं। दिल्ली में प्रमोशन के दौरान अदिति ने हमे बताया- "संजय दत्त बहुत अच्छे कूक हैं उऩ्होने मुझे सीन में भी परांठे बनाने सीखाए हैं।"

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।