हलवाई की इस रेसिपी से बनाएं तिल और गुड़ के बॉल्स, नहीं होंगे कड़क

अगर आप प्रसाद के तौर पर कुछ नया और हेल्दी तलाश रहे हैं, तो तिल और गुड़ की मदद से बॉल्स तैयार की जा सकती है। तो आइए इस लेख में इसे बनाने की आसान विधि के बारे में बात करेंगे। 
Updated:- 2024-10-11, 12:33 IST
image

अब मौसम थोड़ा ठंडा होने लगा है, तो ऐसे में तिल और गुड़ का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल और गुड़ से बनी चीजें शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ ऊर्जा भी देती करती हैं। खासतौर पर तिल और गुड़ के लड्डू एक पारंपरिक मिठाई है, जो न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है। 

ये बॉल्स आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। अब प्रसाद के तौर पर भी इस बॉल्स को बना सकते हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको बस हमारे बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।  सामग्री

तिल और गुड़ के बॉल्स Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें तिल और गुड़ के बॉल्स।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • तिल (सफेद तिल)- 1 कप
  • गुड़ (कसा हुआ)- 1 कप
  • घी- 2-3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर -  आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले तिल को एक सूखी कड़ाही में हल्की आंच पर भून लें।

  2. Step 2:

    अब कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी डालें और उसमें कसा हुआ गुड़ डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं।

  3. Step 3:

    गुड़ के पिघलने के बाद उसमें भुने हुए तिल डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

  4. Step 4:

    मिश्रण थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप उसे आसानी से हाथ से छू सकें।

  5. Step 5:

    फिर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। हाथों में घी लगाकर लड्डू बनाना आसान होगा।

  6. Step 6:

    तैयार लड्डुओं को किसी प्लेट में रखकर ठंडा होने दें। लड्डू ठंडे होने के बाद खाने के लिए तैयार हैं। 

तिल और गुड़ के बॉल्स बनाने की विधि

sesame jaggery balls recipe

  • सबसे पहले तिल को एक सूखी कड़ाही में हल्की आंच पर भून लें। तिल का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और तिल की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। तिल को अलग रख दें और ठंडा होने दें।

इसे जरूर पढ़ें- त्योहारों के सीजन में बनाएं यह अलग-अलग तरह के टेस्टी लड्डू

  • अब कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच घी डालें और उसमें कसा हुआ गुड़ डालें। धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं। गुड़ को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह से पिघल न जाए और हल्का झाग न आने लगे।
  •  गुड़ के पिघलने के बाद उसमें भुने हुए तिल डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप इलायची पाउडर डालना चाहते हैं, तो इस समय डाल सकते हैं।
  • मिश्रण थोड़ा ठंडा होने दें ताकि आप उसे आसानी से हाथ से छू सकें। फिर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें। हाथों में घी लगाकर लड्डू बनाना आसान होगा।

इसे जरूर पढ़ें- नवरात्रि के मौके पर साउथ इंडिया में बनते हैं ये ये खास पकवान

  • तैयार लड्डुओं को किसी प्लेट में रखकर ठंडा होने दें। लड्डू ठंडे होने के बाद खाने के लिए तैयार हैं। 

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।