Why Animal Film is Misogynistic: एनिमल फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बता दें कि 2 कारण है कि लोग फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे हैं। पहला यह कि लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं और दूसरा कारण है कि कुछ लोगों को यह फिल्म स्त्री विरोधी लगी। पोस्ट, वीडियो और ट्टिट के जरिए लोग अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं। आइए जानते हैं एनिमल फिल्म को कुछ लोग स्त्री विरोधी क्यों बता रहे हैं।
एनिमल फिल्म को स्त्री विरोधी क्यों कह रहे हैं लोग?
- 3 घंटे से भी लंबी एनिमल फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक कुछ नजर आ रहा है, तो वो है खून। कहानी को देखते हुए उसे एक पल लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। पर फिल्म में रणबीर और रश्मिका के बीच फिल्माए गए कुछ सीन को लोग इग्नोर नहीं कर पा रहे हैं।
- फिल्म के एक सीन में में जोया की एंट्री होती है, जिसे भाभी-2 का नाम दिया गया है। मूवी में रणविजय (रणबीर ) अपने पापा को बचाने के लिए इस लड़की के साथ रिलेशनशिप बनाते हैं, जिसे लोग बिल्कुल भी ठीक नहीं बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आप सही करने के लिए गलत रास्ते को नहीं चुन सकते हैं।
- जब रणविजय,रश्मिका को आकर इस बारे में सच-सच बताते हैं तो लाजमी है कि वो गुस्सा होती हैं। इसके बाद दोनों की लड़ाई होती है, जिस बीच रणबीर अपनी वाइफ पर बंदूक तक तान देते हैं।

View this post on Instagram
- फिल्म के एक सीन में रणबीर रश्मिका के ब्रा को पीछे से बार-बार खींचते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रश्मिका उन्हें ऐसा करने से मना भी करती हैं, पर वो रुकते नहीं हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस उन्हें तमाचा जड़ देती हैं।
- एनिमल फिल्म के एक सीन में रणबीर अपनी बड़ी बहन के कॉलेज में जाकर उन लड़को से लड़ते भी दिखाई दिए, जिन्होंने उनकी बहन को परेशान किया। लोगों का कहना है कि बड़ी बहन को बचाने के लिए छोटे भाई के कॉलेज जाने से अच्छा होता अगर वो खुद अपनी सुरक्षा करते हुए एक अच्छा संदेश देती।
Har scene mein madness uff 💥🔥
— Sejal (@Iamsejalll) December 2, 2023
What a great movie 🍿🔥
Mein bhi jari thi dekhne lekin ticket hi nhi milri😭 #AnimalTheMovie 🔥#AnimalMovieReviewpic.twitter.com/cdBOkfVSwY
एनिमल फिल्म में क्या पसंद कर रहे हैं लोग
#AnimalTheMovie, excluding the misogynistic elements,offers an engaging experience; every interaction involving females in the frame is disheartening.
— Piyush Pankaj (@piyushpankaj) December 6, 2023
कुछ सीन्स को हटाकर फिल्म को देखा जाए, तो मूवी हर किसी के लिए सुपरहिट हो सकती है। यही कारण भी है कि लोग रणबीर और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि कमाई के मामले में एनिमल फिल्म ने जवान को पीछे छोड़ दिया है।
View this post on Instagram
यही कारण है कि लोग संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल फिल्म के बाद से उन्हें और स्टार कास्ट को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्में समाज में गलत संदेश देती हैं।
आपको फिल्म के बारे में क्या कहना है, यह हमें जरूर बताएं।
इसे भी पढ़ेंःDecember Release 2023: शाहरुख खान की डंकी समेत ये धमाकेदार फिल्में हो रही हैं दिसंबर में रिलीज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों