Animal: रणबीर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल इन 6 बदलावों के साथ हुई रिलीज, सेंसर बोर्ड ने जारी की लिस्ट

एनिमल मूवी की कहानी पिता और बेटे से जुड़ी है, आज 1 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो गया है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। एनिमल मूवी को रणबीर कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म को कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है, रिलीज होने से कुछ दिन पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन्स और डॉलोग पर कैंची चलाई है, यदि आप भी फिल्म देखने जाने वाले हैं, तो कट किए हुए सीन्स और डायलॉग के बारे में जान लें।
क्या होता है A सर्टिफिकेट?
सेंसर बोर्ड फिल्म रिव्यू के बाद उस फिल्म को एक कैटेगरी में सर्टिफाइड करती है, इस सर्टिफिकेशन के तहत अ (अनिर्बंधित)/u, अ/व/UA, व(वयस्क)/A, वि (विशेष)/S ये चार कैटेगरी आती है। जिसमें एनिमल फिल्म को ए सर्टिफिकेट के तहत रखा गया है, यानी इस फिल्म को 18 साल के ऊपर वयस्क लोग ही देख सकते हैं। इस फिल्म के साथ यह जानकारी दी जाती है कि इस फिल्म को 18 साल से नीचे के उम्र वाले बच्चे नहीं देख सकते हैं। उन्हें यह फिल्म देखने की अनुमति नहीं है। हालही में ओएमजी 2 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था।
सेंसर बोर्ड ने एनिमल मूवी के इन सीन्स पर चलाई कैंची
- रणबीर और रश्मिका मंदाना के Intimate Scenes को कट करने के लिए कहा गया है। यह फिल्म का बड़ा बदलाव है, जिसमें रणवीर और रश्मिका के रोमांटिक सीन को छोटा करने के लिए कहा गया है।
- फिल्म में कुछ हिंदी के शब्दों को भी बदलने के लिए कहा गया है जैसे वस्त्र को कॉस्ट्यूम से बदलने का आदेश दिया गया है।
- फिल्म में ऐसे कई सीन्स हैं, जो बहुत हिंसक है इसलिए फिल्म को 18 साल के उम्र से कम के लोगों को देखने से मना किया गया है।
- फिल्म में एक जगह पर कैरेक्टर का नाम रिवील करते हुए विजय और जोया के इंटिमेसी (इंटिमेसी फैक्ट) वाले क्लोज अप शॉट्स को भी कट कर मॉडिफाई करने को कहा गया है।
- डायलोग में इस्तेमाल हुए सभी अपशब्द जैसे गालियां और भद्दे शब्दों को हटाया गया है।
- डायलॉग में एक जगह कभी नहीं कहा गया है जिसे बदलकर क्या बोल रहे हो आप करने को कहा गया है।
- फिल्म में Black शब्द को बदलने को कहा गया है और नाटक शब्द को म्यूट करने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Animal Movie Review: पहले नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अंदाज, ये हैं एनिमल मूवी के हाइलाइट्स
View this post on Instagram
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।