रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की स्टारर फिल्म रामायण के पोस्टर की झलक देखने के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। इसी बेसब्री को और बढ़ाने के लिए इस फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई को देशभर की ऑडियंस को दिखाई जाएगी। हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी समय बाकी है। लेकिन इसकी पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर होने से पहले इस फिल्म की 7 मिनट की क्लिप का रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने शेयर किया है। आर्टिकल में बताते हैं उन्होंने इस फिल्म की पहली झलक को किस तरह सोशल मीडिया पर शेयर किया।
तरण आदर्श ने शेयर किया रामायण की पहली झलक का रिव्यू
तरण आदर्श जो कि एक फिल्म क्रिटिक हैं। मेकर्स द्वारा उन्हें इस फिल्म की पहली झलक का क्लिप दिखाया गया। जिसे देखने के बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म की पहली झलक के रिव्यू को शेयर किया। साथ ही, फिल्म से जुड़ी कुछ जानकारी को बताया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, जय श्री राम... अभी-अभी रामायण की पहली झलक और 7 मिनट का विजन देखा है। इस झलक को देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा। यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों के लिए बनाई गई है, जो रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने वाली है।
#JaiShriRam... Just watched the first glimpse and a 7-minute vision showreel of the most-awaited epic – #Ramayana.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2025
This glimpse of the timeless saga leaves you awestruck… Strong feeling: #Ramayana is not just a film for today, but for generations to come... #Boxoffice hurricane… pic.twitter.com/yJ1UcbOynZ
तरण आदर्श ने कि निर्माता की तारीफ
रामायण की पहली झलक को देखने के बाद आप भी इस फिल्म को देखने के लिए और बेसब्र हो जाएंगे। इस बात को कहने के बाद उन्होंने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की काफी तारीफ की। साथ ही, इस फिल्म को लेकर अच्छा रिव्यू दिया।
रामायण फिल्म में दिखेगी ये स्टार कास्ट
रामायण फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में रावण के किरदार में साउथ अभिनेता यश नजर आएंगे। राम भक्त हनुमान की भूमिका में सनी देओल और लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे दिखाई देंगे। विद्युतजिव्हा के किरदार में विवेक ओबेरॉय तो काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं शूर्पणखा के किरदार की बात करें तो इसके लिए रकुल प्रीत सिंह को चुना गया है।
इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' से लेकर शाहरुख खान की 'किंग' तक, इन अपकमिंग बॉलीवुड मूवीज को लेकर ऑडियन्स में है जबरदस्त बज
वहीं माता कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता नजर आएंगी। राजा दशरथ की भूमिका में अरुण गोविल और भरत के किरदार में आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे। वहीं भगवान इंद्र के किरदार में कुणाल कपूर और मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा नजर आएंगी और माता कौशल्या की भूमिका में इंदिरा कृष्णन नजर आएंगी।
स्टार कास्ट की जानकारी मिलने के बाद इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है। हर किसी को इन सभी किरदारों को देखने की अलग एक्साइटमेंट है।
इसे भी पढ़ें: फिल्में रिलीज होते ही कैसे हो जाती हैं लीक? पायरेसी का पूरा खेल समझने के लिए देखिए मुनव्वर फारुकी की यह वेब सीरीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, X
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों