Param Sundari Trailer: सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज...कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर है साउथ और नॉर्थ के मिलन की यह मजेदार लव स्टोरी, नोट कर लीजिए रिलीज डेट

सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है। हालांकि, ट्रेलर का पहले सीन को लेकर लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन्स आ रहे हैं।
Updated:- 2025-08-12, 15:47 IST
image

सिद्धार्थ-जान्हवी की मच अवेटेड फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ और जान्हवी बड़े परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। मडोक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ऑडियन्स को काफी इंतजार था और फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार पोस्टपोन हुई थी। लेकिन, अब फाइनली यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है और ट्रेलर में फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी प्यार दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कैसा है और सोशल मीडिया पर इसे क्या रिस्पॉन्स मिल रहा है, चलिए जानते हैं।

सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा, इमोशन्स और कॉमेडी सब कुछ है। फिल्म में सिद्धार्थ परम नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो नॉर्थ से ताल्लुक रखता है। वहीं, जान्हवी साउथ की सुंदरी का रोल प्ले कर रही हैं। नॉर्थ और साउथ के मिलन की यह लव स्टोरी काफी मजेदार हो सकती है। इसका ट्रेलर प्रॉमिसिंग है और दो अलग-अलग कल्चर के लोगों के इश्क में पड़ने की कहानी है। यह फिल्म मडोक फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस और तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। परम और सुंदरी के इश्क की यह कहानी क्या ऑडियन्स को बांध पाएगी या नहीं, यह जानने के लिए 29 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Teaser: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की 'बागी 4' का टीजर हुआ रिलीज...कुछ यूजर्स ने बताया सुपरहिट तो कुछ को लगी एनिमल की कॉपी, क्या है आपका ओपिनियन

'परम सुंदरी' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं ये रिएक्शन्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Universal Music India (@universalmusicindia)

'परम सुंदरी' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म साल की बेस्ट फिल्म होगी..इसमें प्यार, कॉमेडी, म्यूजिक और डायलॉग्स सब कुछ शानदार हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जान्हवी और सिद्धार्थ को साथ देना किसी ट्रीट के जैसा है। कुछ यूजर्स इसे परफेक्ट रॉम-कॉम बता रहे हैं तो कुछ को इसे देखकर 'चेन्नई एक्सप्रेस' की याद आ रही है। ट्रेलर के आखिर में जान्हवी का एक मोनोलॉग है, जो ऑडियन्स को काफी पसंद आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट रूम में दोनों 'जॉली' के बीच छिड़ेगा हंसी का दंगल और ऑडियंस को मिलेगा लाफ्टर का डबल डोज...शानदार है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का टीजर


आपको 'परम सुंदरी' का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।