Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट रूम में दोनों 'जॉली' के बीच छिड़ेगा हंसी का दंगल और ऑडियंस को मिलेगा लाफ्टर का डबल डोज...शानदार है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म का टीजर

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मच अवेटेड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हो गया है। जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की यह तीसरी किश्त होगी और इस किश्त में दोनों जॉली यानी अक्षय और अरशद, फैंस को लाफ्टर राइड पर ले जाने वाले हैं। 1 मिनट 30 सेकेंड के इस टीजर में मस्ती, धमाल, कॉमेडी और जबरदस्त एंटरटेमेंट है। यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। चलिए आप भी नजर डालिए फिल्म के टीजर पर और बताइए कि आपको यह कैसा लगा।
'जॉली एलएलबी 3' का टीजर हुआ रिलीज
View this post on Instagram
'जॉली एलएलबी 3' का टीजर कुछ देर पहले आउट हो गया है। इस बार कोर्टरूम में जज सौरभ शुक्ला और दो जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाल देखने को मिलेगा। स्टार स्टूडियो 18 के ऑफिशियल हैंडल से कुछ देर पहले इसे शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'पहली बार कोर्टरूम में दो दो जॉली...अब होगा कॉमेडी, बवाल और क्लेश...जॉली एलएलबी टीजर आउट...इस बार जॉली वर्सेज जॉली। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। यह फिल्म 19 सितंबर को बड़े परदे पर रिलीज होगी।' अरशद वारसी फिल्म में एडवोकेट जगदीश त्यागी (जॉली फ्रॉम मेरठ) और अक्षय कुमार एडवोकेट जगदीश्वर मिश्रा (जॉली फ्रॉम कानपुर) का किरदार निभाते नजर आएंगे।
कैसा है 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर?
View this post on Instagram
'जॉली एलएलबी 3' का टीजर जोरदार है। टीजर में जॉली वर्सेज जॉली यानी अक्षय और अरशद के बीच की हंसी-मजाक से भरपूर तकरार फिल्म के लिए एक जबरदस्त फैक्टर साबित हो सकती है। अरशर वारसी जहां फिल्म में अपने तीखे तेवर दिखाएंगे, वहीं अक्षय कुमार का जुगाड़ वाला अंदार भी फैंस को पसंद आता है। इन दोनों के बीच कोर्टरूम में होने वाली तू-तू मैं-मैं ऑडियंस को एंटरटेन करने वाली है। जज के किरदार में सौरभ शुक्ला भी कमाल अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में हुमा कुरैशी, गजराज राव और अमृता अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और ऑडियन्स को भी दोनों इंस्टालमेंट काफी पसंद आई थीं। ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।