बॉलीवुड में आपने रोमांटिक फिल्में देखी होगी। हालांकि अब बॉलीवुड में केवल रोमांटिक फिल्में ही नहीं बल्कि अलग- अलग मुद्दों पर फिल्में बनाई जाती हैं। कई फिल्म रियल कहानी पर बनाई गई है और हमारा इतिहास आज के जनरेशन के बच्चों को दिखाया गया है। वहीं कुछ फिल्में इंडियन एयरफोर्स पर बनी है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जो इंडियन एयरफोर्स पर बनी हैं।
गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल (Gunjan Saxena The Kargil Girl)
यह फिल्म भारत की पहली एयरफोर्स पायलट गुंजन की जर्नी को दर्शाता है। इस फिल्म में मुख्य किरदार जान्हवी कपूर ने निभाया है। गुंजन सक्सेना ने भारत पाकिस्तान के 1999 युद्ध के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी। इंडियन एयरफोर्स पर बनी इस फिल्म में किसी भी प्रकार का प्रेम प्रसंग नहीं दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।
मौसम (Mausam)
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मौसम को भी दर्शकों ने पसंद किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने भारतीय वायु सेना के एक जवान के भूमिका में नजर आए थे। उन्हें अपने किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी।
विजेता (Vijeta)
इस फिल्म की शुरुआत एक व्यक्ति की निजी लड़ाई से शुरू होती हैं। हालांकि अंत में वह फाइटर पायलट बन जाता है। जिसके बाद अपनी निजी लड़ाई के साथ ही वह देश के लोगों के हित के लिए भी लड़ता है। विजेता को 1980 के दशक में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके हीरो कुणाल कपूर भारतीय वायुसेना के साथ एक लड़ाकू पायलट बनते हैं।(हीरामंडी का गाना 'सकल बन' असल में है 700 साल पुराना)
इसे जरूर पढ़ें:महिला सशक्तिकरण पर आधारित हैं Kangana Ranaut की ये खास फिल्में, यहां देखें लिस्ट
लालकर (Lalkar)
लालकर फिल्म की कहानी रामानंद सागर द्वारा लिखित है। इस फिल्म को उस दौर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म दो भाइयों की प्रेम कहानी से शुरू होती है जो एक ही महिला से प्यार करते है। हालांकि बाद में उन्हें एक मिशन के लिए भेजा जाता है। ताकि वह गुप्त हवाई अड्डों का पता लगाकर उसे खत्म कर सकें। यह फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें:Heeramandi Release Date: सामने आई हीरामंडी की रिलीज डेट, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों