herzindagi
best songs for new year

Best Songs for New Year: न्यू ईयर के लिए बेस्ट हैं ये 10 गाने, पूरा परिवार हो जाएगा खुश

Songs for New Year 2024: न्यू ईयर को खास बनाने के लिए बढ़िया गानों की भी जरूरत पड़ती है। इस आर्टिकल में कुछ ऐसे टॉप गानों के बारे में जो न्यू ईयर के लिए बेस्ट हो सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-27, 13:30 IST

Songs for New Year 2024: दिसंबर के खत्म होने से पहले ही लोग नए साल की तैयारी में लग जाते हैं। चाहे आप पार्टी करें या घर पर नया साल बनाएं, इस दौरान गाने तो चलते ही हैं। न्यू ईयर वाले दिन गाने चुनते वक्त लोगों को परेशानी भी होती है। ऐसे में सही सही है कि आप पहले से ही गानों की एक प्लेलिस्ट तैयार कर लें। प्लेलिस्ट में हर तरह के गानों को ऐड कर। ताकी हर गाने के खत्म होने के बाद एक अलग और नए तरीके का गाना बजे। आइए जानते हैं न्यू ईयर पार्टी में कौन-कौन से गाने बजाए जा सकते हैं। 

अभी तो पार्टी शुरू हुई है

सोनम कपूर और फवाद खान के अभी तो पार्टी शुरू हुई है गाने को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस गाने का म्यूजिक काफी अलग और खास है। साथ ही अभी तो पार्टी शुरू हुई है गाने में आपको देसी और नए म्यूजिक का फ्यूजन भी देखने के लिए मिलता है। आपकी न्यू ईयर पार्टी में यह गाना चार चांद लगा देगा। 

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न, यादगार हो जाएगा पूरा साल

लंदन ठुमकदा

क्वीन फिल्म का लंदन तुमुकदा गाना लगभग हर महीने ट्रेंड में रहता है। भारत में होने वाली शादी और हर पार्टी में इस गाने को बजाया जाता है। नए साल के दिन भी लंदन ठुमकदा गाने को बजाए। खासतौर पर डांस फ्लोर पर ठुमकने के लिए भी लंदन ठुमकदा गाना एक अच्छा ऑप्शन है। इस गाने को लभ जंजुआ, सोनू कक्कड़ और नेहा कक्कड़ जैसे सितारों ने आवाज दी है। 

काला चश्मा 

काला चश्मा गाने को यूट्यूब पर 953 मिलियन व्यूज मिले हैं। भारत के किसी भी हिस्से में होने वाले फंक्शन में इस गाने को जरूर बजाया जाता है। बता दें कि सालों पहले एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने इस गाने को लिखा था, लेकिन बार-बार देखो फिल्में में यूज होने के बाद से लोगों का इस गाने के लिए क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया था। नए साल की पार्टी में डांस करने के लिए काला चश्मा गाना बढ़िया है। 

सनी सनी 

यारियां फिल्म का सनी सनी गाना लिखा ही पुार्टी के मकसद से गया है। गाने के लिरिक्स सुनकर किसी का भी मन पार्टी करने का कर सकता है। यही कारण है कि नए साल के सेलिब्रेशन में सनी सनी गाने को जरूर शामिल करें। इस गाने के म्यूजिक, बीट्स और हनी सिंह की आवाज, आपकी पार्टी में धमाल मचा देंगे। 

घुंघरू टूट गए 

ज्यादातर लोग नए साल की पार्टी में डांस करते ही हैं। ऐसे लोगों को लिए घुंघरू टूट गए गाना एक एक बढ़िया ऑप्शन है। इस गाने पर कैसी भी डांस फॉर्म में नाचा जा सकता है। खासतौर पर यंग लोगों के डांस के लिए घुंघरू टूट गए गाना एक अच्छा विकल्प है। घुंघरू टूट गए गाने को शिल्पा राव और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। 

डीजी वाले बाबू

डीजी वाले बाबू खाने ने एक समय पर इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। पार्टी की शुरुआत में ही अगर आप इस गाने को बजा देंगे, तो मजा आ जाएगा और हर कोई झूम उठेगा। डीजी वाले बाबू गाने को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।

ठुमक-ठुमक 

समय के साथ ना सिर्फ पंजाबी, बल्कि गढ़वाली गानों को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। ठुमक-ठुमक गाना आजकल इंस्टाग्राम पर भी छाया हुआ है। सितारों से लेकर आम जनता तक हर कोई इस गाने पर रिल्स बना रहा है। नए साल की प्लेलिस्ट में भी आप इस गाने को शामिल कर सकते हैं। 

मित्रा दा ना चलदा

पंजाबी गानों का शौक रखने वाले लोगों को लिए मित्रा दा ना चलदा जैसे गाने भी बेस्ट हैं। यह सालों पुराने गाने हैं, जिनकी वाइब आज भी नयी है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी आप नए साल पर ढेर सारे पंजाबी गाने चला सकते हैं। 

सैटरडे  सैटरडे 

इन सभी गानों के साथ-साथ आप पार्टी में  सैटरडे  सैटरडे जैसे गाने भी बजा सकते हैं। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक से हर कोई परिचित है और लोग ऐसे गानों पर डांस करना बहुत पसंद करते हैं। इस गाने के वीडियो में आलिया भट्ट नजर आई थी। 

इसे भी पढ़ेंः जनवरी में रिलीज हो रही हैं ये धमाकेदार फिल्में, पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।