2 दिन में अपने 26 सेकेंड के वीडियो से सोशल मीडिया में छा गई यह लड़की आखिर है कौन?

यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक मलयालम फिल्म  का सॉन्ग रातों रात अपने केवल एक सीन की वजह से लोगों का फेवरेट बन चुका है। आखिर ऐसा क्या है इस सॉन्ग में आइए जानते हैं।
Updated:- 2018-02-13, 13:13 IST
priya prakash varrier video viral on social media love

मात्र 1 मिनेट के वीडियो से कोई कैसे रातों रात फेमस हो जाता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर हैं। जी हां, हम उसी प्रिया प्रकाश की बात कर रहे हैं, जिनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। इस वीडियो में प्रिया के एक्ससप्रेशंस और उनकी क्यूटनेस की चर्चा हर जगह हो रही है। मगर प्रिया का यह वीडियो कहां से आया और क्यों  वायरल हुआ यह कोई नहीं जानता। चलिए हम आपको बताते हैं कि प्रिया के वीडियो का वायरल होने का  क्या राज है। 

गाने की छोटी सी क्लिप है 

यह गाना प्रिया प्रकाश की डेब्यू मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का है। इस गाने की लेंथ 3 मिनट 15 सेकेंड्स है और पूरे गाने को ही बेहद खूबसूरती के साथ शूट किया गया है, मगर लोगों को पूरे गाने में से केवल यह छोटा सा सीन ही खूब पसंद आ रहा है। 1 मिनट से भी कम के इस सीन में प्रिया को क्लास में बैठे हुए दिखाया गया है। वीडियो में प्रिया और एक लड़का आंखों ही आंखों में इशारे से बात कर रहे हैं। जहां लड़का अपने आर्इब्रोज के साथ खेल रहा है वहीं प्रिया भी उसी की नकल कर रही हैं। दोनों में इस बात का कॉम्पिटीशन चल रहा है कि कौन ज्या दा अच्छे से आईब्रोज को चढ़ा सकता है। इसी बीच प्रिया लड़के की ओर देख कर एक आंख बंद कर लेती हैं। यह पूरा सीन इतनी खूबसूरती के साथ शूट किया गया है कि इसे देख कर किसी को भी अपने स्कूल टाइम का अफेयर याद आ जाए। 

priya prakash varrier video viral on social media viral video song

कौन हैं प्रिया

 19 वर्ष की प्रिया प्रकाश केरल की रहने वाली हैं और अभी बीकॉम कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही प्रिया क्लासिकल डांस मोहिनीअट्टम में भी माहिर हैं। प्रिया ने 2 दिन पहले ही अपना ट्वीटर अकाउंट बनाया है और इतने कम समय में ही उनके 16 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं। इतना ही नहीं प्रिया को लोग इस कदर पसंद कर रहे हैं कि 2 दिन में ही इंस्टाग्राम में उनके चाहने वालों की संख्या  5 लाख से भी ज्यादा हो गई है। 9 फरवरी को ही यह सॉन्ग यूट्यूब में अपलोड किया गया था और अब तक इसे 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।   

priya prakash varrier video viral on social media young face

कैटरीना से कर रहे हैं तुलना 

जब से प्रिया का वीडियो वायरल हुआ है तब से लोग प्रिया की एक्टिंग की तारीफ करते थक नहीं रहे। कछ लोग तो यह तक कह रहे हैं कि आजतक कोई भी एक्ट्रेस आंखें मारने की सीन को इतनी खूबसूरती से नहीं कर सकी, जितना प्रिया ने अपनी पहली ही फिल्मे में कर दिखाया है। कुछ लोग तो प्रिया की तुलना  कैटरीना कैफ से कर रहे हैं और यह तक कह रहे हैं कि कैटरीना अपने अभी तक के करियर में इतनी अच्छी  एक्टिंग नहीं कर सकीं, जो प्रिया ने केवल 26 सैकेंट के छोटे से एक्टर में कर दिखाया है। 

priya prakash varrier video viral on social media south india

स्कूल डेज की याद दिला रहा है वीडियो

इस वीडियो में स्कूाल का सीन दिखाया गया है। स्कूल का कोई फेस्ट चल रहा है बच्चों  ने उस फेस्ट में हिस्सा‍ लिया है। सभी बच्चे एक जगह इकट्ठा हैं। ऐसे में कुछ लड़के और लड़कियां एक दूसरे को इशारे में अपना प्यार जता रहे हैं। प्रिया भी एक लड़के के साथ इशारों में बात कर रही हैं। इस वीडियो से लोग खुद को इस लिए भी इतना रिलेट कर पा रहे हैं क्योंकि वेलेंटाइन वीक चल रहा है। खासतौर पर युवा लड़के और लड़कियां तो बार बार इस वीडियो को देख कर अपने स्कूल डेज की याद कर रहे हैं। 

'उरु अदार लव' प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म है लेकिन रिलीज से पहले ही अपने इस गाने की वजह से फिल्म  इतनी चर्चा में आ गई हैं. वैसे फिल्म  3 मार्च को रिलीज होगी ।

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।