Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

यूनिवर्स मना रहा है Zozibini Tunzi की जीत का जश्न, दुनिया भर की महिलाओं के लिए बन गई हैं प्रेरणा

मिस यूनिवर्स का खिताब इस बार जोजिबिनी टूंजी ने जीता है। साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी अपने आप में बहुत खास हैं। उनकी शख्सियत के बारे में जानें। 
Updated:- 2019-12-11, 16:52 IST
image

मिस यूनिवर्स 2019 का खुलासा हो गया है। इस साल दक्षिण अफ्रीका की सुंदरी जोजिबिनी टुंजी ने ये खिताब अपने नाम किया है। इस साल के मिस यूनिवर्स इवेंट में 90 देशों की सुंदरियां आई थीं और उन सभी को पछाड़ते हुए टुंजी ने ये खिताब अपने नाम कर लिया। जोजिबिनी की शख्सियत बहुत बड़ी है और उनके जवाब सुनकर सभी जज उनके कायल हो गए थे।  

इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस यूनिवर्स- 

जोजिबिनी को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले एक सवाल का जवाब देना था। उनका सवाल था 'वो कौन सी जरूरी चीज़ है जो आप आजकल की युवा लड़कियों को सिखाना चाहती हैं।' 

miss universe  date

इसका जवाब उन्होंने बहुत दृढ़ता के साथ दिया। टुंजी ने कहा, 'सबसे ज्यादा जरूरी चीज़ जो मैं युवा लड़कियों को सिखाना चाहती हूं वो वो है जिसको लेकर लड़कियां लंबे समय से वंछित रही हैं। इसलिए नहीं क्योंकि लड़कियां चाहती नहीं हैं बल्कि इसलिए क्योंकि लड़कियों के लिए समाज ने एक लेबल लगा दिया है। मुझे लगता है कि हम सबसे ताकतवर जीव हैं इस दुनिया के और हमें हर मुमकिन अवसर मिलना चाहिए। यही हमें युवा लड़कियों को भी सिखाना चाहिए कि ऊपर उठें और आगे बढ़ें। समाज में अपनी जगह बनाने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं।' 

miss universe  candidates

इतना ही नहीं टुंजी ने रंगभेद को लेकर भी काफी कुछ कहा, 'मेरे जैसे रंग, मेरी स्किन, मेरे जैसे बालों को सुंदर नहीं माना जाता। मैं बड़े होते हुए खुद को सुंदर नहीं मानती थी। बच्चे जो खोखले ब्यूटी स्टैंडर्ड के आगे चलते हैं वो मुझमें अपना अक्स देखें।' 

इसे जरूर पढ़ें- युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली अकेली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी 

ग्लोबल आइकन ओप्रा विनफ्रे ने भी उनके जवाब को शेयर किया। 

 

इतना ही नहीं जोंजिबिनी के मिस यूनिवर्स का खिताब जीतते ही वो सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड होने लगीं। 

 

जोंजिबिनी की खासियत ये थी कि उन्होंने न ही अपने बाल बदले न ही खुद को बदला और वो हमेशा महिला सशक्तिकरण की बातें करती आई हैं। किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में एक तय सीरत और सूरत वाली लड़की को लिया जाता है, लेकिन जोंजिबिनी ने ये सब कुछ बदल कर रख दिया। 

 

miss universe  winner

इसे जरूर पढ़ें- मुंबई 26/11 के हमले में 24 साल की ये लड़की थी हीरो, बचाई थी 60 से ज्यादा लोगों की जान

 

खूबसूरती के मायने कई मामलों में तय किए जाते हैं लेकिन जोंजिबिनी ने युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। 26 साल की जोंजिबिनी जेंडर इनिक्वालिटी को लेकर काफी सक्रीय हैं और महिलाओं के अधिकारों को लेकर काम करती हैं। जोंजिबिनी को मिस साउथ अफ्रीका 2019 का खिताब मिला था। वो साउथ अफ्रीका की तीसरी महिला हैं जिन्हें ये खिताब मिला है और लीला लोप्स के बाद पहली ब्लैक वुमेन जिन्हें ये खिताब मिला है। लीला लोप्स को 2011 में मिस यूनिवर्स चुना गया था। 

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना बहुत गर्व की बात है और जोंजिबिनी ने ये जीतकर कई लोगों का दिल भी जीत लिया है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।