herzindagi

Oprah Winfrey- गरीबी से अमीरी तक का सफर

<strong>अपने ज़ख्मों को बुद्धिमत्ता में तब्दील कर लो।&nbsp;</strong> <strong>ओपरा विनफ्रे&nbsp;</strong> &nbsp; ओपरा विनफ्रे जल्द ही टीवी पर comback कर रही हैं। इनका नाम ही लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी होता है। एक ऐसी महिला जिसने वाकई में गरीबी को हराया। यौन शोषण से उभरी और आज दुनिया के अमीरों में शामिल हैं। मिसिसिप्पी के एक गरीब गाँव में कुंवारी माँ ने ओपरा को जन्म दिया। फिर परिवारवालों के रेप की शिकार हुईं। गरीबी में पली। जॉब की खोज में निकली। 19 साल की उम्र में रेडियो के इवनिंग प्रोग्राम में को-एंकर बनीं। 32 साल की उम्र में पहली ब्लैक वूमेन लखपति बनीं। 2004 से 2006 तक उन्हें फ़ोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर काले लोगों की लिस्ट में शामिल किया। ये अपने आप में एक इतिहास है क्योंकि वो इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली ब्लैक वूमेन थीं।&nbsp; इन पांच से छह लाइन्स में ओपरा विनफ्रे की पूरी कहानी तो आप जान सकते हैं लेकिन इस मंजिल तक पहुंचने के अलावा भी उनकी ज़िंदगी के कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है।&nbsp;

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 24 Oct 2017, 18:10 IST

असली नाम

Create Image :

ओपरा का असली नाम 'ओरफा' है, लेकिन लोग उनके नाम को गलत तरीके से बोलते थे जिसके कारण उनका नाम 'ओपरा' पड़ गया। फिर वो इसी नाम से जानी जाने लगीं। ओपरा ऐसी महिला की बेटी हैं, जिन्होंने शादी नहीं की और अकेले ही इनका पालन-पोषण किया। इनके पिता का नाम वेरनॉन विन्फ्रे है। ओपरा को उनकी मां जन्म के बाद अपनी मां के यहां लेकर चली गई। जहां ओपरा ने अपने शुरुआती छह साल गरीबी में काटे। वहीं लोग इनको ओपरा बुलाने लगे और आज वे इसी नाम से दुनियाभर में फेमस हैं। 

परिवार वालों ने किया रेप

Create Image :

बेहद गरीबी में बचपन बिताने वाली ओपरा को काफी दुखों से गुजरना पड़ा है। 6 साल की उम्र तक उनके पास पैरों में पहनने के लिए एक जोड़ी चप्पल तक नहीं थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बताया कि जब वे केवल 9 साल की थीं, तब ही उनके परिवार के कुछ लोगों ने उनके साथ रेप किया था।

14 साल की उम्र में हुईं थी प्रेग्नेंट

Create Image :

इनके परिवार वालों ने इनका 4 साल तक लगातार रेप किया। जिसके कारण इन्होंने घर से भागने का फैसला किया और 13 साल की उम्र में वे घर से भाग भी गईं। लेकिन रेप के कारण वे 14 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं। खैर उनका होने वाला बच्चा किसी बीमारी के कारण उनके पेट में ही मर गया। 

Read More: भारतीय महिलाओं की ऐसी तस्वीरें जो बताती हैं कि हमारा देश विकास कर रहा है

पहली बार नेशनल टीवी पर नजर आईं

Create Image :

1986 में ओपरा ने पहली बार 'द ओपरा विन्फ्रे शो' अमेरिका के नेशनल टीवी पर होस्ट किया। यह शो इतना अधिक famous हुआ कि ओपरा रातोंरात celebrities की लिस्ट में शामिल हो गईं। इस शो में उन्होंने हर बड़े celebrity का interview लिया। ये North America की पहली और इकलौती multi-billionaire black शख्स हैं। 

ओपरा अभी ये कर रही हैं

Create Image :

अभी फिलहाल ओपरा खुद का प्रोडक्शन हाउस 'हार्पो प्रोडक्शन' चलाती हैं। इस प्रोडक्शन हाउस की वे चेयरवुमन और सीईओ हैं। इसके अलावा वे 'ओपरा विन्फ्रे नेटवर्क' की चेयरवुमन, सीईओ और सीसीओ भी हैं। हाल ही में खबर मिली है कि ये फिर से टीवी पर आने वाली हैं। ये फिलहाल सीक्रेट है। लेकिन हमसको इनका इंतजार है। 

Read More: 67 फीसदी ग्रामीण महिलाएं चाहती हैं आगे पढ़ना व 56 फीसदी ग्रामीण महिलाएं करना चाहती हैं काम: सर्वे

Oprah Winfrey- गरीबी से अमीरी तक का सफर | inspirational person oprah winfrey | Herzindagi