कौन बनेगा करोड़पति 9: जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी सीज़न की पहली करोड़पति

कौन बनेगा करोड़पति 9 को जमशेदपुर की सोशल वर्कर के रुप में मिल गई हैं पहली करोड़पति। 
Updated:- 2017-10-09, 16:18 IST
KBC  st crorepati anamika mazumdar

छोटे शहर के सपने जरूर पूरे होते हैं, केवल सपने पूरे करने की नियत होनी चाहिए। ये नियत जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार में है जिस कारण वो कौन बनेगा करोड़पति 9 सीज़न की पहली करोड़पति बनी हैं। KBC को शुरू हुए एक महीने हो चुके थे लेकिन अब तक उसे अपना पहला करोड़पति नहीं मिला था। लेकिन KBC 9 की ये खोज जमशेदपुर की सोशल वर्कर अनामिका मजूमदार पर आकर खत्म हो गई है। यह एपीसोड अभी तक ऑन एयर नहीं हुआ है। यह संडे को चैनल पर दिखाया जाएगा। 

जैकपॉट सवाल पर किया क्विट 

जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार KBC 9 की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं। 1 करोड़ रुपए जीतने के बाद अनामिका ने 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए भी क्वालिफाई किया था। लेकिन सवाल का सही जवाब ना आने पर उन्होंने गेम से क्विट करना ही बेहतर समझा। 

एनजीओ पर करेंगी खर्च

जब उनसे ये पूछा गया कि वो इन जीते गए पैसों से क्या करेंगी तो उन्होंने कहा कि वो केबीसी से मिले रुपयो को अपने एनजीओ पर खर्च करेंगी। दो बच्चों की मां अनामिका एक सोशल वर्कर हैं। ये 'फेथ इन इंडिया' नाम से एक एनजीओ चलाती हैं। वो जमशेदपुर के साकची स्थित न्यू बाराद्वारी में रहती हैं।

डांसर भी हैं 

अनामिका जब सोशल वर्क नहीं करतीं तो भी वो गरीब बच्चों को पढ़ाती थीं। अनामिका एक डांसर भी हैं और वो घर के पास वाली स्लम बस्ती के बच्चों को डांस सिखाती हैं। नोटबंदी के दिनों में उन्होंने एक नाटक प्रजेंट किया था जिसमें झारखंड के सीएम रघुवर दास बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।