herzindagi
image

पीरियड्स के दर्द में चाहिए आराम तो इन मसालों को करें डाइट में शामिल

पीरियड्स के दौरान अधिकतर महिलाओं को बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने के लिए आप कुछ मसालों को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-19, 19:19 IST

पीरियड्स के दिन हर किसी के लिए उतने आसान नहीं होते। इस दौरान व्यक्ति को बहुत अधिक दर्द से लेकर मूड स्विंग्स व सूजन आदि की शिकायत हो सकती है। ऐसे में इस दर्द से राहत पाने के लिए महिलाएं पेनकिलर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, हर महीने दवा का सेवन करना सही नहीं माना जाता। अगर आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी इस दर्द से आराम पा सकती हैं और इसके लिए बस आपको अपने खाने में कुछ मसालों को शामिल करने की जरूरत है।

Expert (4)

जी हां, हल्दी से लेकर काली मिर्च और दालचीनी जैसे मसाले पीरियड्स में होने वाले दर्द से काफी आराम पहुंचा सकते हैं। ये मसाले ना केवल पीरियड्स के उन दिनों को आसान बनाते हैं, बल्कि इससे खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। इन मसालों में ऐसे गुण होते हैं जो मसल्स को रिलैक्स करने और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को काफी आराम मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसे ही मसालों के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाई जा सकती है-

काली मिर्च (Black Pepper)

1 - 2025-04-16T123134.461

काली मिर्च शरीर में गर्मी और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे दर्द और सूजन में राहत मिलती है। यही वजह है कि पीरियड्स के दिनों में इसे लेने से आपको काफी आराम मिलता है। आप पीरियड्स में हल्दी वाला गर्म दूध या सूप में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा, आप काली मिर्च को शहद के साथ मिलाकर खाएं। इससे भी आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

यह भी पढ़ें: क्या 10 साल से कम उम्र की लड़कियों में पीरियड्स आना नॉर्मल है? जानें क्या है आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना

यह विडियो भी देखें

दालचीनी (Cinnamon)

2 - 2025-04-16T123136.248

अगर आप पीरियड्स के दिनो में बहुत अधिक दर्द का अहसास कर रही हैं तो ऐसे में दालचीनी का सेवन करना अच्छा रहता है। दालचीनी में सिनामेल्डेहाइड नामक एक तत्व पाया जाता है। यह एक नेचुरल मसल रिलैक्सेंट है। यह पीरियड्स के दिनों में मसल्स में होने वाली ऐंठन को कम करने में और दर्द से राहत पहुंचाने में मददगार है। इसके सेवन के लिए आप गर्म पानी में चाय बनाते समय एक स्टिक या आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसके अलावा, आप दालचीनी को गर्म दूध, ओट्स या स्मूदी में भी मिला सकती हैं।

हल्दी (Turmeric)

3 - 2025-04-16T123132.834

अगर आप पीरियड्स में दर्द से आराम पाना चाहती हैं तो हल्दी का सेवन अवश्य करें। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है। यह मांसपेशियों को आराम देकर ऐंठन से राहत दिलाता है। पीरियड्स के दिनों में आप आधे चम्मच हल्दी को गुनगुने दूध में मिलाकर रोज़ एक बार पीएं। आप चाहें तो इसमें एक चुटकी काली मिर्च भी मिला सकती हैं। इससे यकीनन आपको फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: क्या घरेलू नुस्खों से रुके हुए पीरियड्स को जल्दी लाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।