राजमा या छोलेः जानिए सेहत के लिए क्या है ज़्यादा फायदेमंद

राजमा और छोले दोनों को ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इनमें से किसका सेवन आपके लिए सही रहेगा, जानने के लिए पढ़ें यह लेख।
image
image

जब भी हेल्दी रहने की बात होती है तो यह सबसे जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट पर फोकस करें। ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें लोग हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। राजमा और छोले भी इन्हीं में शामिल है। इन दोनों को ही सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। दोनों ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका टेस्ट काफी अच्छा होता है। इतना ही नहीं, इन दोनों के अपने न्यूट्रिशनल फायदे भी है।

जहां राजमा आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स रिच होता है और इससे आपको एनर्जी मिलती है। वहीं दूसरी ओर, छोलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम होता है, जिसका मतलब है कि ये आपका ब्लड शुगर बहुत तेजी से नहीं बढ़ने देते। इसके अलावा, ये मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर होते हैं, जो दिल और दिमाग के लिए अच्छे माने जाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि सेहत के लिए राजमा या छोले में से किसका सेवन ज्यादा बेहतर माना जाता है-

राजमा खाने के फायदे

2. (1)

राजमा खाना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। मसलन-

1. राजमा प्रोटीन से भरपूर होताहै। इससे मिलने वाला प्लांट बेस्ड प्रोटीन मसल्स रिपेयर और ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है।
2. राजमा में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।
3. राजमा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
4. इसमें मॉडरेट मात्रा में कार्ब्स होते हैं, इसलिए यह एनर्जी का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। लेकिन अगर आप कैलोरी कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको इसके पोर्शन पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:हाई इंटेसिटी वर्कआउट नहीं सिर्फ वॉक से कम करना है वजन? ऐसी होनी चाहिए आपकी डाइट

छोले खाने के फायदे

1. (1)

छोले खाना भी सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। मसलन-

1. राजमा की तरह, छोले में भी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
2. छोलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स राजमा से कम होता है, जिसकी वजह से यह शुगर लेवल कंट्रोल करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
3. छोलों में मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो दिल और हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

किसका सेवन है फायदेमंद

राजमा और छोले दोनों का ही सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि, आपको किसका सेवन करना चाहिए, यह आपकी सेहत की जरूरतों पर निर्भर करता है। मसलन, अगर आप अपने शुगर लेवल को मैनेज करना चाहते हैं या जो दिल की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको छोलों का सेवन करना चाहिए। वहीं, अगर आप ज्यादा प्रोटीन लेना चाहते हैं, तो राजमा बेहतर हो सकता है। बेहतर होगा कि आप दोनों को ही बैलेंस तरीके से अपनी डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें:डाइट से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं आपको आलसी, जानिए कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP