herzindagi

सफेद दाग के कारण सब कहते हैं कुष्ठ रोगी तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सफेद दाग एक आम समस्या है। लेकिन कई लोग इसे कुष्ठ रोग से जोड़ कर देखते हैं जिसके कारण मरीज को कई बार बहिष्कार जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। इससे जुड़ा सबसे बड़ा सच यह है कि ये किसी को भी हो सकता है। इसलिए इसे हमेशा आनुवांशिक नहीं समझना चाहिए। और यह एक बीमारी है जिसका इलाज मुमकिन है इसलिए इसे कुष्ठ रोग और छूत की बीमारी से भी जोड़ना नहीं चाहिए।   कई बार लोग सफेद दाग को छूत की बीमारी मान लेते हैं। जिसके कारण लोग इस बीमारी के मरीज के साथ उठना-बैठना तक बंद कर देते हैं। जबकि ये गलत है।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 May 2018, 18:05 IST

लड़कियों के लिए अभिशाप है यह बीमारी

Create Image :

यह बीमारी लड़कियों के लिए एक अभिशाप की तरह है। अगर किसी लड़की को यह बीमारी हो जाती है तो उसकी शादी में काफी दिक्कत आती है। इस बीमारी से ग्रस्त कई लड़कियों की तो शादी तक नहीं होती है। जिनकी शादी होती भी है उनके अभिभावकों को बहुत सारा दहेज देना पड़ता है। जबकि ये गलत है और फिलहाल तो समाज को सुधारा नहीं जा सकता। 

तो क्यों ना कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इस बीमारी को जड़ से मिटा दिया जाए।  

बेमेल खाना ना खाएं

Create Image :

सफेद दाग ठीक करने के लिए सबसे पहले आज से ही अपने बेमेल खाने पर रोक लगा दें। जैसे की मछली खाने के बाद दूध नहीं पिएं। इसी तरह लस्सी और दूध साथ में नहीं पिएं। ऐसे ही कुछ अन्य तरह के गलत कॉम्बीनेशन का खाना साथ में ना खाएं। 

अब सफेद दागों को ठीक करने के लिए इन पांच घरेलू नुस्खों में से कोई एक घरेलू नुस्खा आजमाएं और इस बीमारी से जिंदगी भर के लिए छुटकारा पाएं।

लाल मिट्टी

Create Image :

लाल मिट्टी को सफेद दाग का रामबाण इलाज माना जाता है। गांव में तो लोग अपने सफेद दागों को ठीक करने के लिए लाल मिट्टी का ही इस्तेमाल करते हैं। सफेद दाग ठीक करने के लिए लाल मिट्टी और अदरक के रस का पेस्ट बनाएं और उसे सुबह-शाम दाग पर लगाएं। इससे एक महीने में दाग ठीक हो जाएंगे। 

हल्दी और दूध

Create Image :

सफेद दाग स्किन में गलत तरह के कीटाणु के पैदा होने से होता है। ऐसे में इस कीटाणु का मरना जरूरी है। इस कीटाणु को मारने के लिए पीसी हुई हल्दी को गुनगुने दूध में डाल कर पिएं। हर रोज 2 बार इस तरह का दूध पीने से 6 महीने में सफेद दाग साफ ठीक होने लगेंगे। 

सरसों का तेल और हल्दी

Create Image :

इसी तरह से सफेद दागों को ठीक करने के लिए सरसों के तेल और हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 2 चम्मच सरसों का तेल लें और इसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाकर इसे सफेद दागों पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के बाद धो लें। दिन में 2 से 3 बार ये लेप लगाएं। धीरे-धीरे सफेद दाग ठीक हाने लगेंगे। 

बादाम और काले चने

Create Image :

हर रोज बादाम और काले चने खाने से भी सफेद दाग ठीक हो जाते हैं। प्रतिदिन 3 से 4 बादाम और 30 से 50 ग्राम भीगे काले चने साथ में खाएं। कुछ महीने में धीरे-धीरे सफेद दाग ठीक होने लगेंगे।  

अखरोट का पाउडर

Create Image :

अखरोट का पाउडर 2 चम्मच ले और इसमें थोड़ा सा पानी मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को सफेद दागों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। इस होम रेमेडीज को दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल करें। सफेद दाग धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे। 

नोट- सफेद दागों को ठीक होने में समय लगता है। इन दागों को ठीक होने में एक से दो साल लग जाते हैं। इसलिए कोई भी नुस्खा अगर ट्राय कर रही हैं तो धैर्य रखकर करें।