herzindagi

ये एक्सेसरीज आपका योग बना सकती हैं आसान, जानिए कैसे 

आजकल लगभग सभी लोग योग करना पसंद करते हैं क्योंकि खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कम उम्र में ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खानपान की बुरी आदतों की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और पेट से संबंधित कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से लोगों को कमर में दर्द, मांसपेशियों के दर्द आदि का सामना करना पड़ता है।&nbsp; इसलिए एक अच्छी लाइफस्टाइल के लिए शरीर का मजबूत होना बहुत जरूरी है। आप योग को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं क्योंकि कई योगासन असरदार होते हैं और उन्हें रेगुलर करने से कई तरह के हेल्&zwj;थ बेनिफिट्स मिलते हैं। लेकिन अगर आप अपने योग को और आसान बनना चाहते हैं, तो आप योगा एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो आपके काम आ सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shadma Muskan

Editorial

Updated:- 28 Dec 2021, 12:12 IST

योगा बेल्ट 

Create Image :

योगा बेल्ट, योगा एक्सेसरीज में से एक है। योगा बेल्ट का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ कमर को आराम मिलता है बल्कि कमर में दर्द का एहसास भी नहीं होता है। अगर आप कोई ऐसा योग कर रहे हैं, जिससे आपकी कमर को स्ट्रेच होने का खतरा है, तो आप यह योगा बेल्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।

योगा मैट 

Create Image :

योगा मैट विशेष रूप से डिजाइन की गई फोम वाली एक मोटी चटाई है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि आपको बैलेंस के लिए फर्श को पकड़ते हुए आश्चर्यजनक आराम देती है। इसमें एक डबल-साइड नॉन-स्लिप सतह है, एक सूक्ष्म बनावट वाली सतह जो हाथों और पैरों को पॉजिशन से बाहर फिसलने से रोकती है ताकि आप पकड़ बन सकें। (योगा मैट हो गया है पुराना तो इन पांच तरीकों से करें उसे रियूज)

योगा पिलो

Create Image :

योगा तकिया एक ऐसी एक्सेसरीज है, जो शरीर को आराम देने का काम करता है। अगर आप चक्रासन कर रहे हैं, तो आप तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल योग को करने के लिए लोग तकिए का इस्तेमाल करने लगे हैं। आपको बाजार में कई तरह के योग करने के लिए तकिए जैसे गोल, चौकोर तकिए आसानी से मिल जाएंगे आप इसका इस्तेमाल अपने आसन के हिसाब से कर सकती हैं। 

योगा बैग 

Create Image :

योगा बैग सबसे जरूरी एक्सेसरीज में से एक है, जिसका इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। हालांकि, योगा बैग सामान्य बैग की तुलना में थोड़े अलग और महंगे होते हैं। योगा बैग का इस्तेमाल ज्यादातर वह लोग करते हैं, जो बाहर जाकर योगा करना पसंद करते हैं। अगर आप भी बाहर जाकर योगा करती हैं, तो आप योगा का सामान रखने के लिए योग बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

योगा बैंड 

Create Image :

योगा बैंड सामान्य बैंड से थोड़ा अगल होता है क्योंकि इसे अलग तरह से बनाया जाता है। कई रिसर्च के अनुसार इसे पहनने से कई सारे फायदे भी मिलते हैं। कहा जाता है कि यह बैंड हार्ट-रेट ट्रैकिंग और स्टेप्स ट्रैकिंग के साथ आता है। कई बैंड नॉर्मल भी होते हैं लेकिन ज्यादातर लोग अच्छे फाइबर के बैंड खरीदना और पहनना पसंद करते हैं। आप भी योगा बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं यकीनन इसे पहनने के बाद आपको अच्छा लगेगा। 

इसे जरूर पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी के लिए घर पर बॉल से करें ये 5 एक्‍सरसाइज

योगा ड्रेस

Create Image :

अगर आपको योगा करने में परेशानी होती है, तो आप योगा ड्रेस पहनकर आसानी से योग कर सकती हैं। योगा ड्रेस से पहनने के बाद ना सिर्फ आपको आराम मिलेगा बल्कि आप आसानी से योग भी कर पाएंगे। आपको बाजार में कई तरह के योगा ड्रेस आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। 

योगा स्ट्रेचिंग लास्टिक 

Create Image :

योग स्ट्रेचिंग लास्टिक का इस्तेमाल आप चुनौतीपूर्ण स्ट्रेच को करने के लिए कर सकती है। आप आसन को छोड़े बिना अपनी पहुंच का विस्तार कर सकती हैं। यह बेल्ट आपकी पहुंच से परे अंगों को पकड़ने में आपकी मदद करते है। यह आपको स्‍ट्रेच देता है ताकि आप पैरों, हाथों या टांगों को पकड़ सकें जो आपसे थोड़ी दूरी पर हैं, जिससे आप उन योगासनों को करने में सक्षम होंगे जिनसे आप पहले नहीं पहुंच सकते थे।

इसे ज़रूर पढ़ें- एक्सरसाइज के दौरान योगा मैट हो जाता है पसीने के कारन स्लिप, तो ये टिप्स आएंगे आपके काम

 

योगा बॉल 

Create Image :

कई बार हम ऐसे योग करते हैं, जो बॉल की सहायता से किए जाते हैं। क्योंकि बॉल हमारे शरीर को सहारा देने का काम करती है। अगर आप योगा की शूरूआत कर रहे हैं, तो आपके शरीर को लचीला बनाने के लिए बॉल उपयोगी साबित हो सकती है। (बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी सुधारने के लिए रोजाना करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज)

 

योगा वॉच

Create Image :

आप योगा करते समय हाथों में वॉच भी पहन सकती हैं। इससे आपको यह अंदाजा होता रहेगा कि आप आसन कितनी देर में कर रही हैं। आपको कई तरह की वॉच बाजार में आसानी से मिल जाएंगी, आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे खरीद सकती हैं। 

आप योगा करते समय इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

ये एक्सेसरीज आपका योग बना सकती हैं आसान, जानिए कैसे  | different types of yoga accessories | Herzindagi