Sukanya Samriddhi Account: बेटी की नागरिकता बदलने पर खाते और जमा पैसों का क्या होगा? जानें पूरी बात

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की ओर से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत चलाई जाने वाली एक छोटी बचत योजना है। इसका मकसद अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। योजना से जुड़े कुछ अहम पहलुओं के बारे में आपको जानकारी होनी जरूरी है।  
Updated:- 2026-11-06, 12:52 IST
image

Sukanya Samriddhi Account: सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की ओर से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के संदेश के साथ शुरू की गई एक बचत योजना है। योजना 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के माता-पिता और अभिभावकों के लिए है। इस योजना का उद्देश्य माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना और बालिका को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। अगर इस योजना के तहत आपने भी खाता खुलवाया है, तो इससे जुड़े नियम भी मालूम होने चाहिए। जैसे बेटी के NRI बनने पर खाते में जमा रकम का क्या होगा? आइए जानते हैं पूरा नियम।

Sukanya Samriddhi Account: योजना से जुड़ी खास बातें

सुकन्या समृद्धि खाता योजना आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है, जो वर्तमान में 8.2% है। इस पर वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज भी मिलता है। इस अकाउंट में न्‍यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये हर फाइनेंशियल ईयर अमाउंट जमा किया जा सकता है।खाते की अवधि 21 वर्ष है, जिसे 5 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

 Sukanya Samriddhi Account: खाता तय करने वाले खास नियम

यह भी पढ़ें- सुरक्षित भविष्य के लिए कहां निवेश करना ठीक है? एक्सपर्ट से जानें सेविंग प्लान से जुड़े सवालों के सही जवाब

अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया है या खाता खुलवाने जा रहे हैं तो आपको इस योजना से जुड़े जरूरी शर्तें मालूम होनी चाहिए।

  • सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही खोल सकते हैं।
  • अकाउंट खोलने के समय बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका के लिए एक से अधिक सुकन्या समृद्धि अकाउंट नहीं खोले जा सकते हैं।
  • एक परिवार को केवल दो SSY अकाउंट को खोलने की अनुमति है।
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट कुछ विशेष मामलों में दो से अधिक लड़कियों के लिए खोला जा सकता है।
  • यदि जुड़वां या 3 लड़कियों के जन्म से पहले एक लड़की का जन्म होता है या अगर पहले एक साथ तीन बच्चे पैदा होते हैं, तो तीसरा अकाउंट खोला जा सकता है।
  • यदि जुड़वां या तीन लड़कियों के जन्म के बाद एक लड़की का जन्म होता है, तो तीसरा SSY अकाउंट नहीं खोला जा सकता है।


बेटी के NRI बनने पर खाते का क्या होगा?

inside img (23)

Image Credit: magnific.com

अगर सुकन्या समृद्धि योजना की खाताधारक बेटी NRI बन जाती है, तो खाते को लेकर खास नियम लागू होते हैं। बेटी का रेजिडेंशियल स्टेटस NRI होने की तारीख से SSY खाते को बंद किया जा सकता है। यानी NRI बनने के बाद खाते में आगे निवेश और ब्याज से जुड़े सामान्य SSY लाभ जारी नहीं रहते। खाते के बंद होने पर उस तारीख तक जमा मूलधन और लागू ब्याज का भुगतान किया जा सकता है।

ऐसे में बहुत जरूरी है कि बेटी के रेजिडेंशियल स्टेटस में बदलाव होने पर इसकी जानकारी संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस को दें। इसके लिए NRI स्टेटस से जुड़े जरूरी दस्तावेज और खाता बंद करने से संबंधित फॉर्म जमा करने पड़ सकते हैं। इसलिए बेटी के NRI बनने की स्थिति में खाताधारक को जल्द से जल्द संबंधित बैंक या डाकघर से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

बेटी मैच्योरिटी से पहले नागरिकता बदले तो क्‍या होगा?

inside img (22)

Image Credit:magnific.com

यह भी पढ़ें- 5 लाख जमा करें और हर महीने पाएं अच्छा रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में जानें

अगर लड़की मैच्योरिटी से पहले भारतीय नागरिकता खो देती है (यानी, विदेशी नागरिक बन जाती है), तो वह आमतौर पर नया SSY अकाउंट खोलने के योग्‍य नहीं होती है, लेकिन भारतीय नागरिक रहते हुए खोले गए मौजूदा अकाउंट को जारी रखा जा सकता है और मैच्योर किया जा सकता है। NRI को मौजूदा SSY अकाउंट रखने की इजाजत है, जो उन्होंने भारतीय नागरिक रहते हुए खोले थे।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: magnific.com

 

FAQ
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कौन और किसके नाम पर खोल सकता है?
खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की बेटी के नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की ओर से खोला जा सकता है।
एक परिवार में अधिकतम कितने खाते खोले जा सकते हैं?
 सामान्य नियमानुसार, एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है। हालांकि, अगर पहली या दूसरी बार में जुड़वां या तीन बेटियां पैदा होती हैं, तो प्रमाण-पत्र जमा करके 2 से अधिक खाते भी खोले जा सकते हैं।
खाता कहां खुलवाया जा सकता है?
 आप किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत राष्ट्रीयकृत/कमर्शियल बैंक (जैसे SBI, PNB, HDFC, ICICI आदि) में जाकर यह खाता खुलवा सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।