5 लाख जमा करें और हर महीने पाएं अच्छा रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की इस योजना के बारे में जानें

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) जोखिम न लेने वाले निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद सरकारी योजना है। इसमें 5 लाख रुपये के निवेश पर हर महीने निश्चित ब्याज मिलता है।
Updated:- 2026-07-28, 16:08 IST
post office scheme mis benefits

अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित जगह इंवेस्ट करना और उस पर हर महीने इंट्रेस्ट पाना हर निवेशक का सपना होता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme - POMIS) एक ऐसी ही फेमस और भरोसेमंद बचत योजना है, जो सुरक्षित रिटर्न की गारंटी देती है। खासकर जोखिम न लेने वाले निवेशकों के लिए यह योजना बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एक बार बड़ी राशि जमा करके आप पूरे 5 साल तक हर महीने तय ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि निवेश के नियम क्या हैं और 5 लाख रुपये के निवेश पर आपको हर महीने कितना रिटर्न मिलेगा। इसके लिए हमने आरएसएम के चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु गोयल से भी बात की है। जानते हैं आगे...

POMIS क्या है और कौन खाता खोल सकता है?

इंडिया पोस्ट द्वारा चल रही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक सरकारी बचत योजना है। इस योजना को निवेशकों को उनके जमा पैसे पर हर महीने तय राशि देने के लिए बनाया गया है। सरकारी गारंटी होने के कारण इसमें निवेश किया गया पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

1 - 2026-07-28T150306.909

डाकघर की इस योजना में खाता खोलने के लिए कुछ आसान शर्तें तय की गई हैं, जिन्हें अगर पूरा नहीं किया गया तो आप खाता नहीं खोल पाएंगी-

खाते के प्रकार

1 - वयस्क नागरिक: कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम से सिंगल अकाउंट खोल सकता है।

2 - ज्वॉइंट खाता: अधिकतम 3 वयस्क मिलकर एक साथ जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। यह भी दो प्रकार का होता है—

  • ज्वॉइंट 'A' टाइप: जिसे सभी हॉल्डर्स मिलकर संचालित करते हैं।
  • ज्वॉइंट 'B' टाइप: जिसे कोई भी एक खाताधारक संचालित कर सकता है।

3 - नाबालिग के लिए: किसी नाबालिग या मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की ओर से अभिभावक खाता खोल सकते हैं।

4 - 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे: 10 साल से ज्यादा उम्र का नाबालिग खुद अपने नाम से खाता खोलकर इसे ऑपरेट कर सकता है।

बता दें कि नाबालिग का अकाउंट 18 साल की आयु पूरी होने पर एडल्ट अकाउंट में ट्रांसफर कराना जरूरी होता है, जिसके लिए नया खाता फॉर्म और फ्रेश KYC दस्तावेज जमा करने होते हैं। अच्छी बात ये है कि यह सुविधा पोस्ट ऑफिस की इंटरनेट बैंकिंग से भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- इंश्योरेंस इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के मौके, जानें कैसे बनाएं फ्यूचर?

निवेश की लिमिट और नियम

इस योजना में न्यूनतम और अधिकतम निवेश के लिए तय गाइडलाइंस बनाई गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप कई लाभ उठा सकती हैं-

खाता का प्रकार न्यूनतम निवेश  अधिकतम निवेश
सिंगल अकाउंट ₹1,000 ₹9,000,000 (9 लाख रुपये)
ज्वॉइंट अकाउंट ₹1,000 ₹1,500,000 (15 लाख रुपये)

5 लाख के इंवेस्ट का कैलकुलेशन

केंद्र सरकार  इस योजना में समय-समय पर संशोधित करती है। ऐसे में हम 7.4% प्रतिवर्ष की ब्याज दर को आधार पर 5 लाख रुपये के जमा करने पर मिलने वाले रिटर्न के बारे में जानेंगे-

मंथ इंट्रेस्ट फॉर्मूला:

महीने की आय = कुल निवेश राशि x वार्षिक ब्याज दर/12

इंवेस्टमेंट अमाउंट इंट्रेस्ट रेट लॉक इन पीरियड सालाना ब्जाय हर महीने मिलने वाला रिटर्न
5 लाख 7.4% 5 साल 37,000 3,083.33

यानी अगर आप 5 लाख रुपये जमा करती हैं, तो आपको हर महीने ₹3,083.33 का तय रिटर्न मिलेगा, जो सीधे आपके बचत खाते में जमा कर दिया जाता है।

2 - 2026-07-28T150303.901

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन महिलाओं के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो बिना जोखिम उठाए अपने पैसे पर हर महीने नियमित आय चाहती हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि 5 लाख रुपये के निवेश पर मिलने वाला रिटर्न काफी मददगार साबित हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- बैंकिंग से बजटिंग तक सब कुछ स्मार्ट, Personal Finance को AI ऐसे बना रही है इंटेलिजेंट?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
क्या 5 साल से पहले इस खाते से पैसा निकाला जा सकता है? 
1 साल से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता है, लेकिन 1 से 3 साल के बीच निकालने पर 2% और 3 साल बाद 1% की पेनल्टी लगाई जाती है।
क्या पोस्ट ऑफिस एमआईएस योजना में टैक्स में छूट मिलती है? 
नहीं, इस योजना में धारा 80C के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम का लॉक-इन पीरियड कितना होता है?
इस योजना की कुल अवधि 5 साल की होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।