Yellow Saree For Women: मंडप के लिए बेस्ट हैं पीली साड़ी के ये ट्रेंडी डिजाइंस, हर कोई करेगा तारीफ

शादी के दौरान कई जगहों पर मंडप में पीली साड़ी पहनने का रिवाज होता है। पीला रंग शुभता, पवित्रता और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, भी मंडप में इसे पहनने का रिवाज है। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस परंपरा को अलग-अलग रूपों में निभाया जाता है। कई महिलाओं को पीला रंग पसंद नहीं होता, इसलिए वह मंडप में पीली साड़ी नहीं पहनना चाहती। पीली साड़ियों में उन्हें डिजाइन भी समझ नहीं आता, इसलिए भी वह परेशान रहती हैं। अगर आपको भी मंडप में पीली साड़ी पहननी हैं और डिजाइन समझ नहीं आ रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीले रंग की साड़ियों के कुछ डिजाइन बताएंगे, जिसे आप पहन सकती हैं।
बनारसी पीली साड़ी
मंडप में पहनने के लिए आप बनारसी पीली साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ट्रेडिशनल और रॉयल लुक के लिए बनारसी पीली साड़ी बेस्ट हो सकता है। इसमें आप गोल्डन या सिल्वर जरी के काम वाली साड़ी का चुनाव करें। यह साड़ी खासतौर पर उत्तर भारत की शादियों में पसंद की जाती है। आपको इस तरह की साड़ी पहनने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

image credit- Generic/amazone
कांजीवरम गोल्डन साड़ी
अगर बनारसी के सिवा पीली साड़ी में कोई और ऑप्शन आप ढूंढ रही हैं, तो आप कांजीवरम पीली साड़ी पहन सकती हैं। इसमें हैवी बॉर्डर और मंदिर डिजाइन वाली साड़ियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह की साड़ी मजबूत सिल्क फैब्रिक में आती है। यह मंडप में ग्रेसफुल लुक के लिए बेस्ट मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Bandhani Print Saree Designs: ट्रेडिशनल लुक चाहिए, तो ट्राई करें ये लेटेस्ट बांधनी प्रिंट साड़ियां
image credit- Cine Talks/pinterest
टसर सिल्क पीली साड़ी
जो दुल्हनें हल्की साड़ी पहनना पसंद करती हैं, वह टसर सिल्क पीली साड़ी पहन सकती हैं। दुकान में खरीदने के दौरान भी आप टसर सिल्क का नाम ले सकती हैं। इस पर हल्का गोल्ड बॉर्डर बेहद सुंदर लगता है। नेचुरल सिल्क टेक्सचर के लिए इस तरह की साड़ी पसंद की जाती है।
यह भी पढ़ें- सिंपल लुक के बेस्ट हैं ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली बांधनी साड़ी
चंदेरी पीली साड़ी
पीले रंग की साड़ियों में चंदेरी डिजाइन भी ज्यादा पसंद किया जाता है। मंडप में महिलाएं, मध्य प्रदेश की फेमस चंदेरी साड़ी का चुनाव ज्यादा करते हैं। हल्का फैब्रिक और सॉफ्ट शाइन के साथ मिनिमल जरी वर्क इसमें होता है। चंदेरी सिल्क साड़ी दिखने में भी सुंदर लगती है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- South India Jewels (SIJ) Fashion, SHOPZTERS /pintrest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।