सावन सोमवार के दिन पहनने के लिए चुने येलो कलर के सूट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

आज हम आपको कुछ ऐसे येलो कलर सूट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा। इन सूट को आप सावन में पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
image

सावन के महीने में अधिकतर महिलाएं लाल और पीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती है। ऐसे में अगर आप भी सावन में पहनने के लिए पीले रंग के सूट तलाश रही है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे येलो कलर सूट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें देखते ही आपका उन्हें खरीदने का मन करेगा।

वी नेक येलो कलर कॉटन सूट

हर साल की तरह इस साल भी अगर आप सावन को यादगार बनाना चाहती है और अपने लुक से घर में मौजूद सभी शख्स को खुश करना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत वी नेक येलो कलर कॉटन सूट सेट को ट्राई कर सकती है। इस तरह के सूट को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती है या रेडीमेड भी खरीद सकती है।

1 - 2025-07-22T164214.565

येलो कलर जॉर्जेट कुर्ता प्लाजो सूट सेट

आप चाहे तो इस साल सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि के दिन इस खूबसूरत येलो कलर जॉर्जेट कुर्ता प्लाजो सूट सेट को ट्राई कर सकती हैं। यह सूट न सिर्फ आपको रॉयल लुक देगा, बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इस सूट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

4 - 2025-07-22T164210.156

यह भी पढ़ें:सीधा या उल्टा पल्ला नहीं इन 4 तरीकों से करें साड़ी ड्रेप, क्रिएट करें रॉयल लुक

येलो कलर मैक्सी सूट सेट

अगर आप सावन के महीने में भीड़ से हटकर दिखना चाहती है और यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती है, तो आप इस खूबसूरत येलो कलर मैक्सी सूट सेट को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट को आप अपनी साइज के हिसाब से टेलर से बनवा सकती हैं या ऑनलाइन रेडीमेड भी खरीद सकती है। इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी।

2]

येलो कलर जरी वर्क शरारा

सावन महीने में आने वाले किसी भी सावन सोमवार के दिन अगर आप रुद्राभिषेक करने का सोच रही है, तो पूजा पाठ के दौरान आप इस खूबसूरत येलो कलर जरी वर्क शरारा ट्राई कर सकती हैं। यह सूट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती है।

3 - 2025-07-22T164208.572

यह भी पढ़ें:हर आउटफिट के साथ जचेंगे ये 5 Hand kada Designs दिखेंगी खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit -idaho/koskii/kalkifashion

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP