Jaipuri Top for Summer: गर्मियों में स्टाइलिश और कुल लुक देंगे ये जयपुरी शॉर्ट टॉप्स, जींस या स्कर्ट के साथ करें पेयर

गर्मी के मौसम में महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में पहनने के लिए खूबसूरत आउटफिट की तलाश में हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले जयपुरी टॉप शामिल कर अपनी खूबसूरती को दुगना कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन जयपुरी टॉप डिजाइंस के बारे में।
एथनिक मोटिफ प्रिंटेड शोल्डर स्ट्रैप कॉटन पेप्लम टॉप
अगर आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और ऐसे में अपने कॉलेज लुक को डिफरेंट और अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए यह लेटेस्ट एथनिक मोटिफ प्रिंटेड शोल्डर स्ट्रैप कॉटन पेप्लम टॉप बेस्ट हो सकता है। इसे आप ट्राउजर या जींस के साथ शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

प्रिंटेड कौड़ी वर्क शोल्डर स्ट्रैप क्रॉप टॉप
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किसी भी खास मौके के दौरान जींस के साथ इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले जयपुरी प्रिंटेड कौड़ी वर्क शोल्डर स्ट्रैप क्रॉप टॉप को शामिल कर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। यह आपके लिए परफेक्ट हो सकता हैं। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

प्रिंटेड एथनिक कॉटन ब्लेंड टॉप
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस में क्या पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो ऑफिस में पहनने के लिए आप इस तरह के प्रिंटेड एथनिक कॉटन ब्लेंड टॉप को शामिल कर सकती हैं। ऐसे टॉप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में भी मदद करेंगे। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jaipuri Kurti For Women: जयपुरी कुर्ती पहनकर क्रिएट करें स्टाइलिश लुक, गर्मी के मौसम के लिए है बेस्ट
स्लीवलेस कॉटन पेप्लम क्रॉप टॉप
आप इस तरह के जयपुरी टॉप को पहनकर भी दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकती हैं। ऐसे टॉप ट्रिप पर पहनने के लिए बहुत सही विकल्प हो सकते है। यह आपको स्टाइलिश लुक तो देंगे ही, साथ ही इसे पहनकर आप गर्मी के मौसम में हल्का और आरामदायक महसूस कर सकती हैं। इसके साथ आप पेंट, जींस या ट्राउजर शामिल कर सकती हैं।

क्रीम कलर रेड फ्लोरल प्रिंटेड जयपुरी टॉप
आप चाहें, तो इस तरह के क्रीम कलर रेड फ्लोरल प्रिंटेड जयपुरी टॉप को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसी आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद कर शामिल कर सकती हैं या आपको नजदीकी बाजार में भी इस तरह के टॉप के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप इसके साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jaipuri Jutti Designs:हर तरह के आउटफिट्स के साथ Young Girls पर खूब जचेंगी यह जयपुरी जूतियां, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/KALAMIR/Anouk/KALAMIR/Klotden/nykaafashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।