वर्स्ट लुक्स ऑफ द वीक में शामिल है सोनम, शिल्पा और करिश्मा के ये आउटफिट्स

वर्स्ट लुक्स ऑफ द वीक में सोनम कपूर की यह ड्रेस, शिल्पा शेट्टी की ओवर प्रिंटेड सूट पैंट के अलावा कल्कि कोचलिन, अथिया शेट्टी और भी कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं। 
Updated:- 2019-03-15, 19:30 IST
worst looks shilpa to karishma

वर्स्ट लुक्स ऑफ़ द वीक में सोनम कपूर की यह ड्रेस, रानी मुख़र्जी का लाउड मेकअप और शिल्पा शेट्टी की ओवर प्रिंटेड सूट पैंट के अलावा कल्कि कोचलिन, अथिया शेट्टी और भी कई एक्ट्रेसेज़ में शामिल हैं, देखिये पूरी लिस्ट-

सोनम कपूर 

worst looks shilpa to karishma

Stephane Rolland के इस ब्लैक एंड व्हाईट ड्रेस को वैसे तो सोनम ने बहुत अच्छी तरह कैरी किया है मगर हमें यह ड्रेस की शोल्डर साइड ट्रांसपरेंसी हमें अन-फिट लगी। इसके अलावा यह व्हाईट स्लीव्स भी हमें ओवर फ्रिल्ड लग रही है।

रानी मुखर्जी

worst looks shilpa to karishma

रानी मुख़र्जी भी इस वीक वर्स्ट लुक्स ऑफ़ द वीक की लिस्ट में शामिल हुई है। पिंक एंड गोल्डन कलर की इस साड़ी को रानी को ओरेंज कलर के ब्लाउज़ के साथ कैरी नहीं करना चाहिए था। हमें रानी का मेकअप भी बहुत लाउड लगा।

शिल्पा शेट्टी

worst looks shilpa to karishma

H&M के इस ज़ेब्रा प्रिंटेड सूट पैंट हमें काफी ओवर प्रिंटेड लगा और इसके साथ ब्लैक क्रॉप टॉप भी कुछ ख़ास अच्छा नहीं लग रहा था। शिल्पा ने बालों को भी सिंपल स्ट्रेट रखा है अगर इसकी जगह हाई पोनी होती तो ज्यादा अच्छी लगती।

कल्कि कोचलिन

worst looks shilpa to karishma

सोहया मिश्रा के कलेक्शन में से एक इस मोनोक्रोम लुक में कल्कि कोचलिन बिलकुल अच्छी नहीं लग रही। चेक्स प्रिंटेड स्कर्ट के साथ यह ओवर फ्रिल्ड स्लीव्स का क्रॉप टॉप तो बिलकुल मैच नहीं हो रहा।

करिश्मा कपूर 

worst looks shilpa to karishma

करिश्मा कपूर पर नईम खान की इस फ्रिंज ट्यूब स्टाइल की ब्लैक ड्रेस बिलकुल सूट नहीं हो रही। बालों के साथ भी करिश्मा कुछ एक्सपेरिमेंट कर सकती थीं। वैसे हमें करिश्मा का मेकअप बहुत अच्छा लगा।

अथिया शेट्टी 

worst looks shilpa to karishma

अथिया शेट्टी का या सुपर कैज्यूअल लुक हमें कुछ ख़ास पसंद नहीं आया। रिग्ड डेनिम पैंट्स के साथ सिल्क इनर टॉप और उसपर लाइनिंग प्रिंट के कोर्ट बिलकुल अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं है। नो मेकअप लुक भी अथिया पर सूट नहीं हो रहा है। 

 

प्रनूतन बहल

worst looks shilpa to karishma

प्रनूतन की ये ओवर फ्रिल्ड ड्रेस काफी पुराने स्टाइल की लग रही है। इसपर चेक्स प्रिंटेड शर्ट स्टाइल जैकेट भी ओवर ड्रेस्डअप लग रहा है। बता दें कि ये ड्रेस डिज़ाइनर वेदिका एम् की है और प्रनूतन को स्टाइल किया है सनम रातंसी ने। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।