Silver Jhumki Designs: गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये लाइटवेट सिल्वर झुमकी, देखें डिजाइंस

सिल्वर झुमकी हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। खासकर समर सीजन में लाइटवेट सिल्वर झुमकी पहनना लड़कियों को बेहद पसंद आता है और ये लुक को खास बनाने में भी मदद करती है। ऑफिस गोइंग गर्ल्स हो, कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों या अगर डेली वियर में पहनने के लिए कुछ खास ढूंढ रही हैं, तो आपको इन झुमकियों को जरूर स्टाइल करना चाहिए। यहां हम आपके लिए लाइटवेट सिल्वर झुमकी के कुछ डिजाइंस लेकर आए हैं, जो आपको जरूर पसंद आएंगे।
फ्लोरल पर्ल सिल्वर झुमकी डिजाइन
यह लाइटवेट सिल्वर झुमकी डिजाइन हर लड़की के पास होने चाहिए। ये देखने में बेहद एलिगेंट लगते हैं और काफी हल्के होते हैं। खासतौर पर समर सीजन और डेली वियर के लिए इन्हें परफेक्ट माना जाता है। सिल्वर और पर्ल का कॉम्बिनेशन इन्हें और खास बनाता है। कॉटन कुर्ती, चिकनकारी सूट या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी ये अच्छे लगेंगे। यह ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक भी देता है। इस तरह की झुमकी के साथ हल्का मेकअप, खुली वेवी हेयरस्टाइल और ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां काफी अच्छी लगेंगी।

लीफ डिजाइन सिल्वर पर्ल झुमकी
यह सिल्वर झुमकी डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। ऊपर की तरफ लीफ डिजाइन और नीचे पर्ल हैंगिंग वाली झुमकी इसे बेहद स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक देती है। यह डिजाइन समर सीजन में शॉर्ट कुर्ती या कॉटन के सूट्स के साथ काफी अच्छा लगेगा। डिजाइन हल्का होने की वजह से पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। कॉलेज गर्ल्स, ऑफिस गोइंग लड़कियों और मिनिमल ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह परफेक्ट है।

यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमकी डिजाइन
यह सिल्वर झुमकी डिजाइन ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेहद शानदार ऑप्शन है। इसमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर फिनिश, गोल कटवर्क डिजाइन और डोम शेप झुमकी इसे क्लासिक एथनिक टच देते हैं। देखने में हैवी लगने के बावजूद यह डिजाइन काफी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल होता है। यह डिजाइन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद एलिगेंट लगता है। इस तरह की ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी गर्मियों में एथनिक लुक को और स्टाइलिश बनाती है। बोहो और फ्यूजन फैशन पसंद करने वाली लड़कियों को भी ये पसंद आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Artificial Earring Designs: जींस हो या सूट, हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगेंगे ये इयररिंग्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
स्टोन वर्क सिल्वर झुमकी डिजाइन
अगर आपको हल्की लेकिन स्टाइलिश ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। स्टोनवर्क के साथ नीचे लगा बड़ा पर्ल डिजाइन को क्लासी और एलिगेंट बना रहा है। इस झुमकी के साथ सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल, ग्लोइंग मेकअप और पर्ल ब्रेसलेट कैरी करें। इससे आपका पूरा लुक और ज्यादा ग्रेसफुल और ट्रेंडी लगेगा।

गर्मियों में पहनने के लिए लाइटवेट सिल्वर झुमकी के ये डिजाइंस अगर आपको पसंद आए हों और इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: mcjjewels, silverlinings, ishaarra,indiandesigns, mirraw
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।