साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन जब शादी की बात आती है तो लड़कियां अलग-अलग डिजाइंस की साड़ियों को सर्च करते हैं, ताकि जब वो ससुराल में जाकर इन्हें वियर करें तो खूबसूरत नजर आए। ऐसे में आपकी भी शादी होने वाली है और पहनने के लिए अच्छी साड़ियां सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी काफी सुंदर नजर आएगा, साथ ही आप काफी अच्छी लगेंगी। इसलिए आपको इन साड़ियों को अपनी कलेक्शन में जरूर शामिल करना चाहिए।
जरदोरी वर्क साड़ी डिजाइंस
जब आप बाजार से साड़ी खरीदने के लिए जाएंगी, तो वहां आपको काफी अच्छे और सुंदर डिजाइंस दिखाए जाएंगे। लेकिन अगर आप कुछ अलग हटके वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए बेस्ट है कि आप जरदोरी वर्क वाली साड़ी को खरीदें। इसमें आपको न ज्यादा हैवी और न ज्यादा लाइट वर्क मिलता है, बल्कि शादी के बाद पहनने के लिए ये बेस्ट होती हैं। इसमें आपको हैवी बॉर्डर, एम्ब्राइडरी वर्क ब्लाउज यहां तक की फेब्रिक भी मोटा मिलता है, जिससे ये साड़ी और ज्यादा हैवी नजर आती है। इस तरीके की साड़ी को आप अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगी।
सिल्क साड़ी विद हैंड वर्क बूटी
अगर आपको सिल्क पहनना पसंद है तो इसमें आपको इस फोटो में नजर आने वाली साड़ी के ऑप्शन (शादी फंक्शन के लिए साड़ियां) मिल जाएंगे। इसे वियर करने से आप अपने ससुराल में अच्छी लगने वाली हैं। इसके लिए आप हैंड वर्क वाली बूटी की साड़ी के कलेक्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की साड़ी में आपको लाइट कलर, डार्क कलर और डबल शेड कलर मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप खूबसूरत दिख सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी
ऑर्गेंजा गोटा पट्टी वर्क साड़ी
आजकल ऑर्गेंजा का भी काफी ट्रेंड चल रहा है इसे आप भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोटा पट्टी वर्क वाली (रेडिमेड साड़ी डिजाइंस) साड़ी मिलेगी। जिसे आप अपने साथ लेकर जा सकती हैं। जब किसी फंक्शन में वियर करनी हो तो स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने पर आपको इसमें अलग-अलग डिजाइन और कलर भी मिल जाएंगे। जिन्हें आप 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: स्लिम लुक पाने के लिए करें इन साड़ी डिजाइंस को स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
इन साड़ी डिजाइंस को अपनी कलेक्शन में शामिल करें। इन्हें वियर करके आप ससुराल में काफी सुंदर नजर आएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Aza Fashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों