Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:00 AM IST

सूट के साथ किस तरह के बैग अच्छे लगते हैं? जानें

महिलाओं को बैग का चुनाव ध्यान से करना चाहिए। सिंपल कॉटन या लिनन सूट के साथ सिंपल स्लिंग बैग अच्छा लग सकता है, जबकि फेस्टिव सूट के साथ छोटा क्लच या हैंड पर्स लेना चाहिए।
Updated:- 2026-08-20, 19:15 IST
which bag design looks best with different types of suits for women

सूट कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, अगर उसके साथ गलत बैग कैरी किया जाए, तो आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। हर सूट के साथ एक जैसा बैग अच्छा नहीं लगता, इसलिए आपको अपने सूट के हिसाब से बैग चुनना पड़ता है। अक्सर हम सोचते हैं कि सूट के रंग से मिलता हुआ पर्स ले लिया तो लुक पूरा हो गया, लेकिन फैशन में सिर्फ रंग मिलाना ही काफी नहीं है। बैग के डिजाइन, रंग और फैब्रिक के साथ-साथ उसे कैरी का सही तरीका भी आपको आना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग बैग के डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार से एक बैग का चुनाव कर सकती हैं, जो हर सूट के साथ मैच हो जाएगा।

1- चेन स्ट्रैप वाला स्लिंग बैग

इस बैग में कंधे पर चेन जैसी स्ट्रैप होती है। इसका साइज बहुत बड़ा या छोटा नहीं होता, इसलिए इसे आप सूट के साथ ले सकती हैं। प्लेन सूट, प्रिंटेड सूट और हल्के फेस्टिव सूट के साथ इस तरह के बैग अच्छे लगते हैं।

  • बैग का रंग सूट के किसी भी हिस्से से मैच करता है, तो यह और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
  • प्लेन सूट है, तो इसके साथ हल्के डिजाइन वाला बैग चुनना बेस्ट होगा।
  • कोशिश करें कि बैग की चेन का रंग गोल्डन है, तो गोल्डन झुमके या कड़े ही पहनें।
  • बैग को कंधे पर सही ऊंचाई पर रखें, ज्यादा नीचे तक लटकाने से भी लुक खराब हो जाता है।
  • अक्सर महिलाएं बहुत हैवी ज्वेलरी के साथ चमकीला चेन बैग चुन लेती हैं, लेकिन क्लासी लुक चाहिए, तो आपको सिंपल डिजाइन वाला बैग चुनना चाहिए।

fashion accessories for suit bags

2- सॉलिड लेदर टॉट बैग

इस बैग का स्ट्रक्चर फॉर्मल और क्लासी है, इसलिए यह केवल सूट पर ही नहीं बल्कि आपके दूसरे ड्रेसेस के साथ भी जचेगा। यह बैग ऑफिस वियर, बिजनेस सूट, फॉर्मल कुर्ती या एलिगेंट कैजुअल ड्रेसेस के साथ ज्यादा अच्छा लगेगा।

  • इसका न्यूट्रल बेज कलर किसी भी डार्क या लाइट कलर के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाएगा, इसलिए आपको सूट के रंग के साथ मैच करने की जरूरत नहीं होगी।
  • इसके साथ आप गोल्डन वॉच, मिनिमल गोल्डन इयररिंग्स या ब्रेसलेट पहनेंगी तो आपका लुक और भी क्लासी लगेगा।
  • साइज बड़े होने के कारण इसमें लैपटॉप, फाइल्स और मेकअप का सामान आसानी से रखा जा सकता है।

styling bags with traditional Indian outfit

3- प्रिंटेड एथनिक शोल्डर टॉट बैग

इस बैग पर बना एथनिक ज्योमेट्रिक पैटर्न ही इसे खास बनाता है। प्रिंट की वजह से ही इसे किसी भी सूट के साथ मैच किया जा सकता है। इस तरह के बैग को एथनिक और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है। आप इस तरह के बैग को कंट्रास्ट सूट जैसे ब्राइट पिंक या रेड, कुर्ती या एथनिक ड्रेसेस के साथ हर दिन कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- ऑफिस वियर का नया ट्रेंड, स्ट्राइप्स के साथ पाएं एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लुक

  • इसके साथ एथनिक वियर पहनते समय हाथ में रंग-बिरंगी चूड़ियां, कड़े और कानों में झुमके पहने जा सकते हैं।
  • कॉलेज और डेली ऑफिस के लिए इस तरह के बैग ज्यादा अच्छे लगते हैं।

styling bags with traditional Indian outfits

निष्कर्ष- इन सभी बैग का चुनाव करते समय आपको अपनी हाइट का भी ध्यान रखना चाहिए। लंबी हाइट पर आप बड़े साइज का बैग सूट के साथ कैरी कर सकती हैं, लेकिन छोटी हाइट वाली लड़कियों पर इस तरह का बैग ओवर लगता है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी हील्स दिखेगी नई जैसी, बस ट्राई करें ये 3 री-डिजाइनिंग हैक्स

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Sangria X fwd, FOXLOVER,Anouk/myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।