Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:50 AM IST

पुरानी हील्स दिखेगी नई जैसी, बस ट्राई करें ये 3 री-डिजाइनिंग हैक्स

आपके पास भी कोई ऐसी पुरानी हील्स जरूर होगी, जो देखने में पहले जैसी सुंदर नहीं लगती, लेकिन पहनने में अभी भी एकदम ठीक होगी। इन सैंडल्स को फेंकने का मन नहीं करता, तो आप उसे फिर से री-डिजाइन कर सकती हैं।
Updated:- 2026-08-19, 21:00 IST
diy old heels makeover ideas reuse your sandals

पुरानी हील्स को देखकर अक्सर यही लगता है कि अब इन्हें पहनने का कोई फायदा नहीं। वजह बस इतनी होती है कि लगातार पहनने की वजह से उनका लुक पुराना हो गया है। अगर आपकी हील्स भी पुरानी हो गई है और आप इसे फेंकने जा रही हैं, तो ये टिप्स पढ़ लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हीं हील्स को दोबारा पहनने लायक बनाया जा सकता है। घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप अपनी पुरानी हील्स को री-डिजाइन करके उन्हें नया और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

1- मोतियों वाली हील्स

पुरानी सैंडल को अलग यूनिक देना है, तो आप मोती लगाकर इसे थोड़ा-सा रॉयल टच दे सकती हैं। सिंपल हील्स पर मोतियों की सजावट काफी सुंदर लगती है।

stylish heels transformation

image credit- Etsy/pinterest

कैसे सजाएं?

  • इसके लिए आपको छोटे आकार के मोती लेने है।
  • ध्यान रखें कि आपको सेंडल के उस हिस्से पर मोती लगानी है, जिसका फैब्रिक मजबूत हो और ग्लू लगाने पर चिपक जाए।
  • आप सामने के स्ट्रैप पर छोटे-छोटे मोती एक लाइन में चिपका सकती हैं। मोती लगाने के लिए यह सबसे सही जगह है।
  • ज्यादा सजावट नहीं चाहिए तो सिर्फ स्ट्रैप के बीच में 4- 5 मोती लगाएं।

इसे भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि के लिए बेस्ट हैं ये 4 शिव इंस्पायर्ड झुमका डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

किसके साथ पहनें? इसे सजाने के बाद आप इस हील्स को साड़ी, सूट, अनारकली और पार्टी वियर ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

2- लेस से दें हील्स को नया लुक

पुरानी सिंपल हील्स पर लेस लगाने से लुक बदल सकता है। इससे हील्स ज्यादा डिजाइनर लगेगी।

how to decorate old heels at home

कैसे सजाएं?

  • इसके लिए आपको अपनी हील्स के रंग से मैच करती या कॉन्ट्रास्ट लेस लनी होगी।
  • लेस को स्ट्रैप की लंबाई के अनुसार काटें, ताकि यह बाहर निकले।
  • इसकी कटाई पर ध्यान देना होगा, वरना हील्स पूरा लुक खराब हो जाएगा।
  • पहले बिना ग्लू लगाए उसकी फिटिंग चेक करें।
  • इसके बाद पतली परत में फैब्रिक ग्लू लगाकर लेस चिपकाएं।
  • किनारों को उधड़ने से बचाने के लिए अच्छी तरह दबाकर सेट करें।

इसे भी पढे़ं- Frill Sleeves Design: सिंपल सूट को स्टाइलिश बनाने के लिए ट्राई करें ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस

किसके साथ पहनें- इसे आप फ्लोरल ड्रेस, स्कर्ट, सूट या हल्की साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

3- रिबन से बनाएं सुंदर बो

मोती या लेस जैसे झंझट में नहीं पड़ना चाहती हैं, तो आप रिबन से भी हील्स सजा सकती हैं। इससे फुटवियर का लुक क्यूट और स्टाइलिश लगता है।

creative ways to reuse old heels

image credit- Shop /pinterest

कैसे सजाएं?

  • इसके लिए आपको साटन या वेलवेट रिबन लना है।
  • अब इसका बो बनाने के लिए बराबर लंबाई के दो टुकड़े काटें।
  • दोनों को मोड़कर छोटा बो बनाएं।
  • इसके बाद बीच में धागे या ग्लू से उसे फिक्स करें, ताकि बो खुले नहीं।
  • अब बो को हील्स के आगे या स्ट्रैप के साइड में चिपका दें।
  • चाहें तो बीच में छोटा स्टोन लगा सकती हैं।

किसके साथ पहनें- इस तरह की हील्स पार्टी ड्रेस, स्कर्ट या किसी सिंपल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छी लगती है।

इन टिप्स के अलावा आप अपनी हील्स को स्टोन या घुंघरू या छोटी बीड्स से भी सजा सकती हैं। अगर हील्स पहनने में ठीक है, लेकिन दिखने में पुरानी लगने लगी है, तो उसे फिर से रियूज करने का तरीका ढूंढें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific, amazon, gemini

FAQ
किस तरह के आउटफिट पर कौन सी रि-डिजाइन सैंडल अच्छी लगेगी?
शॉर्ट ड्रेसेस, मिडी स्कर्ट्स, कट-आउट जीन्स पर लेस-अप या रिबन वाली हील्स अच्छी लगेगी।
रि-डिजाइनिंग करते समय ध्यान रखने योग्य 3 बातें
हील का बेस मजबूत होना चाहिए। केवल ऊपरी हिस्से का मेकओवर करें। इसके साथ ही कपड़े या चमक चिपकाने के लिए वॉटरप्रूफ फैब्रिक ग्लू का यूज करें। 
छोटे पैर के हिसाब से कौन सी सैंडल चुनें?
न्यूड शेड या पॉइन्टेड टो हील्स, पैरों को लंबा दिखाने में मदद करेगी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।