Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

डेनिम स्कर्ट में दिखना है स्टाइलिश? इन टॉप्स से पाएं ग्लैमरस लुक

अगर आपको थोड़ा बोल्ड और मॉडर्न लुक पसंद है तो क्रॉप टॉप या ऑफ-शोल्डर टॉप पहनें। वहीं सिंपल और क्लासी लुक के लिए शर्ट या फिटेड टॉप पहना जा सकता है।
Updated:- 2026-08-21, 19:09 IST
what kind of top looks good with a denim skirt know styling tips

डेनिम स्कर्ट उन कपड़ों में से है जिसे पहनकर आप अपने सिंपल लुक में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। डेनिम स्कर्ट छोटी, मिडी और लंबी, कई तरह की लेंथ में मिल जाती है, इसलिए आप अपनी पसंद और कम्फर्ट के हिसाब से इसके डिजाइन और लंबाई का चुनाव करें। इस तरह की स्कर्ट दिखने में, तो सुंदर लगती है, लेकिन महिलाओं को डेनिम स्कर्ट के साथ टॉप का चुनाव करने में परेशानी होती है। अगर आपको भी यह दिक्कत आती है, तो आपको टॉप का चुनाव करते हुए स्कर्ट की लंबाई पर फोकस करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डेनिम स्कर्ट के साथ किस तरह का टॉप डिजाइन पहनना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

डेनिम स्कर्ट के साथ पहनें फिटेड टी-शर्ट

अगर आपको बहुत सिंपल और कूल लुक पसंद है, तो फिटेड टी-शर्ट एक अच्छा ऑप्शन है। यह डेनिम स्कर्ट को कैजुअल लेकिन स्मार्ट लुक देती है।

  • स्टाइलिंग टिप्स- टी-शर्ट को स्कर्ट के अंदर टक करें। व्हाइट, ब्लैक, रेड या स्ट्राइप वाली टी-शर्ट इसके साथ पहनी जा सकती है। इसके अलावा कानों में स्टड इयररिंग्स और एक पतली चेन पहन सकते हैं।

casual denim skirt looks

image credit-  Silver gray not today/pinterest

डेनिम स्कर्ट के साथ पहनें क्रॉप टॉप

क्रॉप टॉप डेनिम स्कर्ट के साथ सबसे अच्छा मैच है, क्योंकि इससे कमर की शेप अच्छी तरह हाइलाइट होती है। इसमें पूरा लुक यंग और स्मार्ट नजर आता है। अगर हाई-वेस्टेड डेनिम स्कर्ट है, तो इसके साथ यह टॉप स्टाइल बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- ऑफिस वियर का नया ट्रेंड, स्ट्राइप्स के साथ पाएं एलिगेंट और कॉन्फिडेंट लुक

  • स्टाइलिंग टिप्स- इसके साथ आप छोटे हूप ईयररिंग्स या पतली चेन पहन सकती हैं।
  • व्हाइट या ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम स्कर्ट अच्छी लगेगी।
  • इसके साथ स्नीकर्स और छोटा स्लिंग बैग भी कैरी किया जा सकता है।

shirt and denim skirt combination

image credit- diibiz/pinterest

डेनिम स्कर्ट के साथ पहनें शर्ट

आजकल लाइनिंग वली शर्ट का फैशन बहुत ज्यादा चल रहा है। ऐसे में डेनिम स्कर्ट के साथ शर्ट पहनने से लुक थोड़ा स्मार्ट और क्लासी लगता है। ऑफिस के बाद आउटिंग, कैफे डेट या दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह स्टाइल अच्छा रहेगा।

इसे भी पढ़ें- सूट के साथ किस तरह के बैग अच्छे लगते हैं? जानें

  • स्टाइलिंग टिप्स- इसके साथ आपको हाथों में घड़ी और कानों में छोटे हूप्स डिजाइन पहनने चाहिए।
  • शर्ट को पूरी तरह टक करने की बजाय फ्रंट में हल्का टक करें और एक हिस्सा बाहर ही रहने दें।
  • व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम स्कर्ट बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है।

tops to wear with denim skirt

निष्कर्ष- इन सभी स्टाइल को आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने या ट्रिप के दौरान भी कैरी कर सकती हैं। आजकल पार्टी लुक के लिए भी महिलाएं इस तरह का स्टाइल चूज करने लगी हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific

FAQ
डेनिम स्कर्ट कितने प्रकार की होती है?
ये कई तरह की होती हैं, जैसे मिनी डेनिम स्कर्ट, मैक्सी डेनिम स्कर्ट और ए-लाइन जैसे स्टाइल वाले स्कर्ट डिजाइन
डेनिम स्कर्ट के साथ किस तरह के टॉप सबसे अच्छे लगते हैं?
प्लेन वाइट टी-शर्ट और क्रॉप टॉप ज्यादा अच्छे लगते हैं। 
डेनिम स्कर्ट के साथ कौन से जूते या फुटवियर पहनें?
एंकल बूट्स, स्ट्रैपी हील्स या सैंडल ज्यादा अच्छे लगते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।