सर्दियों की शादियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 वेलवेट ड्रेसेज, देंगी रॉयल विंटर वाइब्स

सर्दियों की शादियों के लिए अगर आप भी स्टाइलिश और गर्म आउटफिट्स की तलाश में हैं? इस लेख में हम आपको विंटर वेडिंग्स के लिए 5 बेहतरीन वेलवेट ड्रेसेस और उन्हें स्टाइल करने के टिप्स बताएंगे। 
Updated:- 2026-11-16, 13:10 IST
image

शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है। सर्दियों के मौसम में होने वाली शादियां जितनी खास होती हैं, इस मौसम में फैशन में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। सर्दी के मौसम में अधिकतर महिलाएं ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करती हैं जो गर्म होने के साथ-साथ उन्हें एक स्टाइलिश लुक भी दें। अगर आप भी इस साल सर्दी में होने वाली किसी खास शादी में अपने लुक को शानदार बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको पांच ऐसी बेहतरीन वेलवेट ड्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो विंटर वेडिंग के लिए सबसे परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

विंटर वेडिंग के लिए 5 बेहतरीन वेलवेट ड्रेस डिजाइंस

शादी-ब्याह में संगीत सेरेमनी, कॉकटेल पार्टी से लेकर हल्दी-मेहंदी तक, अगर आप हर फंक्शन में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए 5 वेलवेट आउटफिट्स आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे।

1. फ्लोर लेंथ वेलवेट अनारकली सूट

शादी-ब्याह के मौके पर अनारकली सूट हमेशा से एक बेहतरीन ऑप्शन रहा है। ऐसे में आप विंटर वेडिंग के लिए फ्लोर लेंथ वेलवेट अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको मार्केट में कई खूबसूरत कलर्स मिल जाएंगे। आप फंक्शन और अपनी पसंद के हिसाब से सही कलर का चुनाव कर सकती हैं।  

Story Pin image

pinterest/Style Sparks

2. वेलवेट लहंगा विथ हैवी दुपट्टा

शादी के माहौल में वेलवेट वाला लहंगा आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। यह न सिर्फ आपको एक रॉयल और स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि ठंड के मौसम में पूरी तरह आरामदायक और गर्माहट देने में भी मदद करता है। इसके साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा इस पूरे लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देता है।  

pinterest/Pernia’s Pop-Up Shop 

3. स्टाइलिश वेलवेट गाउन

आप चाहें तो किसी कॉकटेल पार्टी या रिसेप्शन के लिए वेलवेट गाउन भी कैरी कर सकती हैं। वेलवेट गाउन दिखने में बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ ठंड में पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इसे पहनकर आप महफिल में सबसे अलग दिख सकती हैं और यह आपको एक ग्रेसफुल लुक देगा।

Story Pin image

pinterest/Soft Vibes with Karitika

4. वेलवेट कुर्ता पेंट सेट

अगर आप बहुत ज्यादा हैवी कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो वेलवेट कुर्ता पेंट सेट ट्राई कर सकती हैं। यह सेट दिखने में स्टाइलिश और पहनने में बेहद आरामदायक होता है, जिसे आप शादी की शुरुआती रस्मों जैसे हल्दी या मेहंदी के मौके पर आसानी से पहन सकती हैं।

Story Pin image

pinterest/softsparkle_

5. वेलवेट साड़ी

इन दिनों शादियों में साड़ी पहनने का चलन फिर से काफी बढ़ गया है। अगर आप इस सीजन साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो साधारण साड़ियों के बजाय वेलवेट साड़ी आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। यह साड़ी आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एक बेहद क्लासी और रॉयल लुक देती है।

यह भी पढ़ें- वेलवेट साड़ी में बेहद खूबसूरत लगेगा आपका लुक, बस इन छोटे-छोटे टिप्स का रखें ध्यान

Story Pin image

pinterest/SahiFinds

वेलवेट ड्रेसेस को परफेक्ट लुक देने के स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप इन वेलवेट आउटफिट्स को ट्राई करने जा रही हैं, तो अपने लुक को और भी शानदार बनाने के लिए इन टिप्स का ध्यान रखें -

  • वेलवेट कपड़ों के साथ मेकअप को थोड़ा सोबर और सेट रखें। हेयर स्टाइल में आप खूबसूरत बन बनाकर उसमें गजरा लगा सकती हैं, जो ट्रेडिशनल लुक को और निखार देगा।
  • वेलवेट साड़ी या सूट के साथ ट्रेडिशनल जूतियां या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं, जो आपके लुक को एकदम बेहतरीन बनाएंगी।
  • वेलवेट ड्रेसेस के साथ गले में प्यारा सा नेकलेस और कानों में खूबसूरत झुमके पहनें। यह कॉम्बिनेशन आपको एक परफेक्ट और कंप्लीट विंटर वेडिंग लुक देगा।

निष्कर्ष: इस वेडिंग सीजन अगर आप भी ठंड से बचते हुए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो वेलवेट से बने ये सभी आउटफिट्स आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प साबित होंगे। ये ड्रेसेस आपको फैशनेबल दिखाने के साथ-साथ सर्दियों में पूरा आराम भी देंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

FAQ
क्या वेलवेट की साड़ी को संभालना मुश्किल होता है?
वेलवेट साड़ी थोड़ी भारी होती है और उसकी प्लेट्स को सेट करना पड़ सकता है, इसलिए इसे पहनते समय सही पिनअप करना जरूरी है।
सर्दियों में वेलवेट पहनने से ठंड से कितना बचाव होता है?
वेलवेट का फैब्रिक अंदर से काफी गर्म और घना होता है, इसलिए यह कड़ाके की ठंड में बिना ज्यादा गर्म कपड़े पहने स्टाइलिश रहने में मदद करता है।
क्या दिन के कार्यक्रमों में वेलवेट पहना जा सकता है?
दिन के समय बहुत ज्यादा डार्क वेलवेट की जगह हल्के पेस्टल शेड्स या एम्ब्रॉयडरी वाले कर्टनी सेट्स ज्यादा बेहतर लगते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।