रोमांस और मोहब्बत से भरा ये वेलेंटाइन वीक कपल्स के लिए बहुत खास होता है। लव बर्ड्स वेलेंटाइन वीक का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस मौके पर वे एक दूसरे को खास महसूस कराते हैं। प्यार के हफ्ते की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो खत्म 14 फरवरी को होता है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आप भी अगर इस वीक यूनिक लुक क्रिएट करने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वेलेंटाइन वीक में हर दिन हटके दिखने के लिए आप 7 दिन के 7 अलग-अलग लुक्स ट्राई कर सकती हैं।
रोज डे आउटफिट
वेलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन होता है रोज डे, इस दिन रेड और पिंक कलर को प्यार का माना जाता है। यही नहीं रोज डे पर कपल्स एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर रोज डे मनाते हैं। इस दिन आप तृप्ति डिमरी का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। तृप्ति ने रेड कलर का साटन स्लिट कट गाउन पहना है। आप भी यूनिक दिखना चाहती हैं, तो तृप्ति की इस ड्रेस को डिजाइन करा सकती हैं। ऐसे साटन गाउन को पहनकर आप खूबसूरत दिख सकती हैं और अपने इस खास दिन को यादगार बना सकती हैं।
हिना खान का लुक
वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन जिसे प्रपोज डे कहते है। यह 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस दिन किसी को प्रपोज करने वाली हैं, तो आपको हिना खान की इस ड्रेस को जरूर ट्राई करना चाहिए। हिना ने लेस साटन टॉप के साथ पैंट और स्टाइलिश स्लीव्स वाला ब्लेजर कैरी किया है। आप भी ऐसी ड्रेस डिजाइन करा सकती हैं। इसमें आप बहुत युनिक लगेंगी।
इसे जरूर पढ़ें:Valentine's Day 2025 Dress Ideas: स्टाइलिश लुक के लिए वेलेंटाइन डे की पार्टी में वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली ड्रेसेस
श्वेता तिवारी का लुक
9 फरवरी को मनाए जाने वाला चॉकलेट डे कपल्स के बीच काफी पापुलर रहता है। इस दिन एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को चॉकलेट खिलाता है और कई सारे गिफ्ट भी देते हैं। इस को यादगार बनाने के लिए आप श्वेता तिवारी का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। श्वेता ने स्लीवलेस ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है, जिसकी कापी आप खरीद कर ट्राई कर सकती हैं। हॉल्टर-नेक वाली इस ड्रेस में आप काफी हॉट लगेंगी और इस ड्रेस में आपको देखकर आपका पार्टनर हैरान हो जाएगा।
हिना खान का ड्रेस लुक
वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन कपल्स के बीच काफी फेमस है इस दिन को आप अपने के साथ मनाने के लिए जाने वाली हैं, तो पहले आप हिना खान की इस ड्रेस पर जरूर नजर डाले। इस ड्रेस में आप बहुत प्यारी लगेंगी। व्हाइट और ब्लू कलर की पोल्का डॉट वाली ड्रेस में आप काफी क्यूट और खूबसूरत लग सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आप आनलाइन देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Valentine's Day 2025: पार्टनर की नहीं हटेंगी नजरें, वेलेंटाइन डे पर पहनें ये प्रिटी पिंक ड्रेसेस
अनुष्का सेन का लुक
11 फरवरी को कपल्स प्रॉमिस डे सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन दोनों पार्टनर एक दूसरे से प्रॉमिस करते हैं और अपने वादे को निभाते हैं। अगर आप भी इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो अनुष्का सेन के इस आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इस दिन आप व्हाइट या हल्के कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज की कैरी करें।
अवनीत कौर लुक
12 फरवरी को लव बर्ड्स हग डे मनाते हैं। इस दिन को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए आप अवनीत कौर के इस आउटफिट की तरह रेड कलर की मिनी ड्रेस डिजाइन करा सकती हैं। इसमें आप काफी खूबसूरत लगेंगी। आपके इस बोल्ड लुक को देखकर आपका पार्टनर हैरान हो जाएगा।
हिना खान का रैप ड्रेस लुक
वेलेंटाइन वीक का एक और खास दिन 13 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन किस डे मनाया जाता है। इस दिन आप हिना खान के इस आउटफिट को डिजाइन करा सकती हैं। उन्होने ब्राउन कलर की रैप ड्रेस पहनी है, जिसे ट्राई कर आप भी खूबसूरत लग सकती हो। आप अपने इस लुक के साथ गोल्डन जूलरी और ब्लैक हील्स शामिल कर सकती हैं।
वेलेंटाइन डे पर पहनें ये ड्रेस
वेलेंटाइन डे दिन यानी 14 फरवरी के दिन को खास बनाने के लिए आपमौनी रॉय का ये वन पीस गॉर्जियस लुक रीक्रिएट कर सकती है। इस वन पीस के साथ आप वाइट कलर के शूज या बूट्स शामिल करें, ये आपके लुक को परफेक्ट टच देने में मदद करेगा। इसके साथ आप वाइट कलर का चश्मा और वाइट कलर का हैंडबैग भी कैरी कर सकती है। इस ड्रेस को पहनकर आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जा सकती हैं।
Valentine's Day 2025: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए करना है कुछ खास, तो HerZindagi पर जानें कम्पलीट Valentine's Day Week List, बेस्ट डेकोरेशन एंड प्रपोजल आइडियाज, गिफ्ट सजेशन और बहुत कुछ। रोमांस से भरपूर इस हफ्ते को कैसे सेलिब्रेट करें, इसकी पूरी जानकारी के लिए विजिट करें हमारा Valentine's Day पेज।
Image Credit: Instagram/heena khan/Avneet Kaur/Anushka sen/Tripti Dimri/Shweta Tiwari
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों