Blouse Designs: वी-नेक बैक ब्लाउज के ये स्टाइलिश डिजाइन्स देखें

साड़ी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो इस बार ट्राई करें वी-नेक बैक ब्लाउज ब्लाउज के ये सबसे बेहतरीन डिजाइन्स। 
Updated:- 2022-08-31, 15:37 IST
latest v neck back blouse design

Blouse Designs: साड़ी के साथ एक अच्छा ब्लाउज होना बेहद मायने रखता है। इसलिए आपको ब्लाउज के डिजाइन पर भी खास ध्यान देना चाहिए। ब्लाउज में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला डिजाइन वी-नेक है। आमतौर पर महिलाएं फ्रंट वी-नेक ब्लाउज पहनती हैं।

अगर आप कुछ अलग करना पसंद करती हैं तो इस बार वी-नेक बैक ब्लाउज डिजाइन ट्राई करें। आज हम आपके लिए लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आपका पूरा लुक बदल जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं इन सबसे बेहतरीन ब्लाउज डिजाइन्स पर।

वी-नेक बैक लटकन ब्लाउज (V-Neck Back Latkan Blouse design)

v neck back latkan blouse design
यह कहना गलत नहीं होगा कि लटकन ब्लाउज में चार चांद लगा देते हैं। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अपने ब्लाउज में इसे लगाना पसंद करती हैं।

खासतौर पर वी-नेक बैक ब्लाउज डिजाइन में लटकन बेहद सुंदर लगेगा। इसके लिए अपने ब्लाउज के कलर से मैचिंग लटकन खरीदें। लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप कैसे लटकन लगवाना चाहिए। सिंपल लुक के लिए आप केवल डोरी वाले लटकन चुन सकती हैं।

वहीं अगर आपका ब्लाउज हैवी है तो आपको पासा या फिर टैसल लटकन ट्राई करने चाहिए। अगर आपके घर में किसी की शादी है तो आप इस तरह का वी-नेक ब्लाउज लहंगे या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।

नॉट वी-नेक बैक ब्लाउज डिजाइन (Knot V-Neck Back Blouse design)

knot v neck blouse design

पहले के समय में महिलाएं ब्लाउज में आगे की तरफ हुक लगवाती थीं। लेकिन जैसे-जैसे फैशन ट्रेंड बदला, उसी तरह ब्लाउज के भी नए-नए डिजाइन देखने को मिले।

जिस तरह आजकल टॉप पर नॉट बांधी जाती है, वैसे ही आप ब्लाउज में भी इसे ट्राई कर सकती हैं। डी वी नेक ब्लाउज सिलवाएं और पीछे की तरफ लंबी-लंबी दो डोर लगवाएं। फिर इसे बांध लें।

यकीन मानिए इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को देख आपकी सभी सहेली आपकी तारीफ जरूर करेगी। अपनी साड़ी से मैचिंग ब्लाउज सिलवाएं। झुमके पहनें और बन बनाकर गजरा लगाएं।

हाफ वी-नेक बैक ब्लाउज डिजाइन (Half V-Neck Back Blouse Design)

half v neck blouse design
जिन महिलाओं को डीप वी-नेक नहीं पसंद उनके लिए यह ब्लाउज डिजाइन एकदम परफेक्ट है। आप हाफ वी-नेक फ्लोरल प्रिंट ब्लाउज सिलवा सकती हैं।

अगर आप एलिगेंट लुक चाहती हैं तो फुल स्लीव्स ट्राई करें। इसमें भी आप ट्विस्ट दे सकती हैं। यानी आप पफ स्लीव्स ट्राई कर सकती हैं।

आप किसी पार्टी या फंक्शन में सिंपल या फ्लोरल साड़ी के साथ यह ब्लाउज पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:सदाबहार वी-नेक ब्लाउज को इस तरह करें स्टाइल और दिखें ग्लैमरस


इंवर्टेड वी-नेक बैक ब्लाउज डिजाइन (Inverted V-Neck Back Blouse design)

inverted v neck blouse design
अगर बैक ब्लाउज डिजाइन्स से बोर हो गई हैं तो इंवर्टेड वी-नेक ब्लाउज ट्राई करें। इसमें वी नीचे की न होकर ऊपर की तरफ होगा। डिफरेंट लुक के लिए आप डोरी लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इन ब्लाउज डिजाइंस में छोटे ब्रेस्ट दिखेंगे बड़े और आपका फिगर लगेगा अट्रैक्टिव

पॉम-पॉम ब्लाउज डिजाइन (Pom-Pom V-Neck Back Blouse design)

pom pom v neck blouse design
वी-नेक ब्लाउज साड़ी के साथ खूब जचंते हैं। यह आपके लुक को बदल देते हैं। अगर आप हैवी ब्लाउज डिजाइन पसंद नहीं करती हैं, तो आपको सिंपल पॉम-पॉम ब्लाउज सिलवाना चाहिए।

इसमें आपको ब्लाउज के बॉर्डर में छोटे-छोटे पॉम-पॉम लगे होंगे। आप इसकी लेंथ अपनी इच्छा अनुसार चुन सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज सिंपल प्रिंटेड साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

कंप्लीट लुक के लिए खुला पल्ला रखें। खुले बाल, बिंदी और फूल लगाकर अपनी खूबसूरती को बढ़ाएं। यह लुक पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।