herzindagi
Iftar party outfits

Iftar Party: पार्टी में स्टाइल करें ये आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट डिजाइन

रमजान का पाक महीना चल रहा है। इन दिनो लोग रोजा रखते हैं और शाम के समय इफ्तारी करते हैं। कई जगह पर अलग से दावत भी रखी जाती है। जिसमें आप अच्छे आउटफिट को वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-14, 20:00 IST

रमजान का महीना 12 मार्च से शुरू हो गया है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। इसके बाद शाम के समय साथ में मिलकर इफ्तारी करते हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो अलग से पार्टी भी रखते हैं। अपने खास रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाते हैं। अगर आपको भी पार्टी का न्योता आता है तो ऐसे में आप यहां बताए गए आउटफिट्स को वियर कर सकती हैं। 

घेरदार अनारकली सूट

Heavy anarkali suit

अनारकली सूट पहनना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। अगर आप भी अनारकली पसंद करती हैं तो इस बार ज्यादा घेर वाले अनारकली को वियर करें। इसमें आपका लुक सबसे अलग और यूनिक लगेगा। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन के ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे- कोटी स्टाइल अनारकली, प्रिंटेड अनारकली, सिल्क फैब्रिक अनारकली। जिसे आप इफ्तार पार्टी में वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे। इस लुक और खूबसूरत बनाने के लिए आप ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

पैंट सूट

Pant suit

आप पार्टी में पैंट सूट को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप चिकनकारी वर्क, प्रिंटेड, सीक्वेंस वर्क या पर्ल डिजाइन वाले पैंट सूट को स्टाइल करें। इसमें पैटर्न के साथ-साथ काफी सारे कलर भी मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के सूट आपको मार्केट में 500 से 1000 रुपये में मिल जाएंगे। (साड़ी लुक)

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में स्किन फ्रेंडली रहेंगे लेटेस्ट डिजाइंस वाले ये कॉटन सलवार-सूट

कैप सेट

Cape set

इफ्तार पार्टी में स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के लिए आप कैप सेट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट भी काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही स्टाइलिश तरीके से आप इसे वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप अगर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी वियर करेंगी तो लुक और ज्यादा एलिगेंट लगेगा। इसलिए आपको इस बार पार्ट में ऐसे आउटफिट स्टाइल करने चाहिए। मार्केट में यह आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार इफ्तार पार्टी में इन आउटफिट को वियर करके लुक को खूबसूरती से क्रिएट करें। हर कोई इसके बाद आपकी तारीफ करेगा। आप चाहें तो और भी आउटफिट को वियर कर सकती हैं। जिससे लुक अच्छा लगेगा और आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका मिलेगा। (ज्वेलरी डिजाइन)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: ब्लू कलर आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।