herzindagi
designer kurtis for party

पार्टी में पहनने के लिए परफेक्ट रहेगी लेटेस्ट डिजाइन वाली ये कुर्तियां

अगर आप पार्टी में साड़ी की जगह कुर्ती पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह आर्टिकल की मदद से एक परफेक्ट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-27, 19:38 IST

पार्टी में पहनने के लिए कुर्तियां बेस्ट ऑप्शन हैं। इस ड्रेस में आप कंफर्टेबल  रहती हैं तो साथ ही इस आउटफिट में आप काफी खूबसूरत और स्टाइलिश भी नजर आती हैं। वहीं अगर इस बात को लेकर परेशान हैं कि पार्टी में किस तरह की कुर्ती पहने तो आप इस आर्टिकल की मदद से सही कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन की कुर्तियां दिखाएंगे जिन्हें आप पार्टी जैसे खास मौके पर पहन सकती हैं।

अंगरखा स्टाइल कुर्ता

outfits idea for party

पार्टी में रेड कलर की कुर्ती बेस्ट ऑप्शन हो सकता है और इस आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के कुर्ती डिजाइन से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने रेड कलर का अंगरखा स्टाइल कुर्ता पहन रखा है और इसके साथ मैचिंग प्लाजो और दुपट्टा वियर किया है। इस कुर्ती और दुपट्टा में गोल्डन वर्क किया गया हैं और इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं इस तरह की ड्रेस आप भी बाजार या फिर ऑनलाइन खरीद सकती हैं  साथ ही आप किसी दर्जी के पास से भी इसी तरह की कुर्ती सिलवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

फ्लोरल प्रिंट कुर्ता

latest designer outfits for party

अगर आपको लाइट कलर पसंद है तो आप इस तरह की कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं इसके लिए आप एक्ट्रेस सुनैना फौजदार के आउटफिट से आईडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर का फ्लोरल कुर्ता पहना हैं जिसमें पिंक कलर के फूल के कई सारे डिजाइन बनाये गए हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं और इस तरह का कुर्ता आप भी पार्टी में वियर कर सकती हैं। ये कुर्ता आप बाजार से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी ले सकती हैं साथ ही कपड़ा लेकर भी इस तरह का कुर्ता दर्जी के पास से सिलवा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : बैली फैट छुपाने के लिए पहनें ये ड्रेसेस, देखें डिजाइन

कलर ब्लॉक कुर्ता

party wear kurtis

इस तरह की कुर्ता भी महिलाएं पार्टी में वियर कर सकती हैं और इस आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के आउटफिट से आईडिया लिया जा सकता हैं। एक्ट्रेस ने कई सारे कलर ब्लॉक वाला ब्लैक कुर्ता पहना है और ये कुर्ता काफी स्टाइलिश है। वहीं इस तरह का कुर्ता पार्टी में वियर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का आउटफिट आपको कई आसानी से बाजार में मिल जाएगा साथ ही ऑनलाइन भी आप इस तरह का आउटफिट खरीद सकती हैं या दर्जी से पास से भी सिलवा सकती हैं।

अगर आपको ये आउटफिट लुक पसंद आए तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit : instagram (Sunayana Fozdar, Rani Mukherjee) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।