Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

Kurti Designs: जीन्स के साथ खूब जचेंगी कुर्ती की ये नए डिजाइंस, गर्मियों के लिए ट्राई

कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसे आप जीन्स से लेकर पैन्ट्स तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-03-19, 16:49 IST
kurti with jeans styling

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर लाइट वेट कुर्ती को पहनना हम पसंद करते हैं। कुर्ती को आप पैन्ट्स, प्जामी या जीन्स तक के साथ में पहन सकती हैं। जहां प्जामी और पैन्ट्स आपको ट्रेडिशनल लुक देने में मदद करेंगे। वहीं जीन्स आपके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाने का काम करेगी।

कुर्ती के फैब्रिक के लिए आप स्किन फ्रेंडली फैब्रिक को ही चुनें। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसी कुर्ती के डिजाइंस जिन्हें आप जीन्स के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन कुर्ती लुक्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स-

नायरा कट कुर्ती डिजाइन 

 nayra cut kurti

आजकल मार्केट में आपको नायरा कट डिजाइन की कुर्ती काफी देखने को मिल जाएगी। इस तरह की कुर्ती के साथ में आप एंकल लेंथ या बैगी पैन्ट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप सिल्वर नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भो पढ़ें: Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

पेप्लम डिजाइन कुर्ती 

peplum short kurti

वहीं लॉन्ग कुर्ती पहनना आप पसंद नहीं करती हैं तो पेप्लम डिजाइन की शॉर्ट कुर्ती को पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती को आप स्लिम लुक वाली जीन्स और हाई हील्स के साथ में स्टाइल कर सकती हैं। परफेक्ट पार्टी लुक के लिए इस तरह की कुर्ती बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।

आलिया कट कुर्ती डिजाइन 

alia cut kurti

चूड़ीदार डिजाइन और लेस वर्क की मदद से बनाई गई यह कुर्ती डिजाइन आपको काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे। वहीं इस तरह की कुर्ती को बनवाने के लिए आप पुराने दुपट्टे की मदद भी ले सकती हैं। इस तरह की रेडीमेड कुर्ती आपको 400 रुपये तक में मार्केट में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

फ्रंट स्लिट कुर्ती डिजाइन 

front slit kurti

इस तरह की कुर्ती खासकर पतली लड़कियों पर ज्यादा खूबसूरत लुक देने में अम्द्द करती हैं। आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती को बनवाने के लिए पुरानी सिल्क साड़ी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रंट में आप बटन को लगवाना बिल्कुल भी न भूलें। वहीं आप चाहे तो अंदर की तरफ इनर अलग से भी बनवा सकती हैं।

 

अगर आपको कुर्ती के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: rutbaa, flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।