Bichiya Designs: मॉडर्न बहुओं के लिए बेस्ट हैं बिछिया की ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें फोटोज

Toe Ring New Design For Modern Bahu: शादी-शुदा लड़कियां बिछिया पहनना पसंद करती हैं। बिछिया का महत्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सुहाग की निशानी और सोलह श्रृंगार में से एक है। पहले जहां बिछिया की 4-5 तरह की डिजाइंस देखने को मिलती थी। वहीं अब मार्केट में एक से बढ़कर एक तरह की टो रिंग देखने को मिलती है। आज के दौर में बिछिया परंपरा के साथ-साथ फैशन स्टेटमेंट बन चुका है।
मॉडर्न बहुएं अब भारी-भरकम डिजाइंस की जगह ऐसे विकल्पों को चुन रही हैं जो न केवल दिखने में बेहद स्टाइलिश हों, बल्कि भागदौड़ जिंदगी में आसानी से कैरी किया जा सके। आज के इस लेख में हम आपको लेटेस्ट फैशन में मिनिमल से लेकर स्टेटमेंट डिजाइन्स तक, बिछिया के डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके पैरों की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देंगे। नीचे देखें फोटोज
मोती वाली बिछिया (Circle Stone Design Bichiya)
नई बहुओं के लिए यह मोती और कुंदन वाली बिछिया एक शानदार विकल्प है। यह पारंपरिक होने के साथ-साथ दिखने में बहुत ही मॉडर्न और रॉयल लगती है। इसमें लाल और हरे नग के साथ किनारे पर लगे सफेद मोती पैरों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। शादी के बाद होने वाली रस्मों और त्योहारों के लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है।
मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया (Mor Design Bichiya Design)
मॉडर्न बहुओं के लिए यह मोर डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर बिछिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह डिजाइन पारंपरिक कला और आधुनिक स्टाइल का एक सुंदर मिश्रण है। इसमें बने मोर के पंखों में हरे पत्थरों का काम और बारीक नक्काशी पैरों को एक रॉयल लुक देती है।
इसे आप शादी के बाद डेली वियर या खास त्योहारों पर पहन सकती हैं। डार्क नेल पेंट के साथ यह बिछिया और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। सिल्वर फिनिश होने के कारण यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
मिरर स्टोन वाली सिल्वर बिछिया (Mirror Stone Toe Ring)
नई बहुओं के लिए यह मिरर कुंदन स्टोन वाली सिल्वर बिछिया एक सदाबहार और एलिगेंट चॉइस है। फूलों के आकार वाली यह बिछिया पैरों को बहुत ही भरा-भरा और सुंदर लुक देती है। इसमें बीच में लगा चमकदार कुंदन और चारों ओर की नक्काशी इसे काफी पारंपरिक बनाती है। पायलों के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लगता है। नई दुल्हन इसे शादी के शुरुआती दिनों में रोजाना पहन सकती है, क्योंकि यह आरामदायक और फैशनेबल दोनों है।
इसे भी पढ़ें- Toe Ring Latest Designs For New Brides: अपनी लाडली को शादी में दें चांदी के खूबसूरत बिछिये, देखें ये लेटेस्ट डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: pinterest
- मॉडर्न बहुओं के लिए कैसी बिछिया दे सकते हैं?
- मॉडर्न बहुओं को देने के लिए पीकॉक डिजाइन वाली बिछिया गिफ्ट दे सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।