Toe Ring Latest Designs For New Brides: अपनी लाडली को शादी में दें चांदी के खूबसूरत बिछिये, देखें ये लेटेस्ट डिजाइंस

Toe Ring Latest Designs: हर शादीशुदा लड़की बिछिया पहनना पसंद करती हैं। वहीं शादी के मौके पर अक्सर इस तरह की चीजें मायके से आती हैं। खासकर मां अपनी बेटी की शादी में उसे तोहफे में अपनी पसंद की कई चीजें देना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी लाड़ली बेटी को तोहफे में बिछिया देना चाहती हैं, लेकिन डिजाइन पसंद करने में परेशान हो रही हैं? तो आज हम आपको दिखाने वाले हैं चांदी की बिछिया के कुछ मॉडर्न और खूबसूरत डिजाइन, जिसे आप शादी के मौके पर अपनी लाडली को दे सकती हैं।
फ्लोरल बिछिया डिजाइन
इस तरह के बिछिया डिजाइन आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये न बहुत हैवी हैं और न ही बहुत लाइट हैं, ऐसे में इन्हें स्टाइल करना ज्यादातर लड़कियों को कंफर्टेबल लगता है।
मल्टीकलर डिजाइन
मल्टीकलर के डिजाइन वाली बिछिया एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहती है। इसमें आपको ग्रीन और मैरून के अलावा अन्य कई तरह के कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन आसानी से देखने को मिल जाएंगे। डेली वियर के लिए ऐसे बिछिया बेस्ट रहते हैं। आप इन्हें अपनी लाडली को गिफ्ट कर सकती हैं।
स्टोन डिजाइन
नग वाले डिजाइन किसी खास मौके पर पहनने पसंद किये जाते हैं। इसमें आपको कई तरह के मॉडर्न डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह के स्टाइलिश स्टोन वाली बिछिया लगभग हर तरह के लुक के साथ जचती हैं और खासकर नई ब्राइड्स के लिए परफेक्ट रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Kangan Latest Designs: सास और ननद को गिफ्ट करें सोने के कंगन, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
छल्ला डिजाइन
अगर आप रोजाना के लिए सिंपल सी बिछिया ढूंढ रही हैं, तो इस तरह के डिजाइन में आपको कई पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। वहीं इस तरह के स्टाइलिश बिछिया पतले से लेकर चौड़े पैरों पर बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसमें हार्ट के अलावा फूल-पत्ती का डिजाइन भी काफी पसंद किया जा रहा है।
घुंघरू डिजाइन
आजकल चलन में पायल के अलावा घुंघरू डिजाइन वाली बिछिया भी काफी डिमांड में नजर आ रही है। इस तरह की बिछिया सबसे ज्यादा चौड़े पैरों या लम्बे पैरों पर खूबसूरत नजर आएगी। इसके अलावा इस तरह का डिजाइन आपको सिल्वर के अलावा ऑक्सीडाइज ज्वेलरी में भी देखने को मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Silver Jhumki Designs: शादी के बाद पहली रसोई में पहनें ये चांदी के झुमके, चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी
आप भी अपनी लाडली को ये चांदी के बिछुए गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Myntra, eindiawholesale, raajraani, jodhajewels
- दुल्हन के लिए चांदी के बिछिये खरीदते समय कौन-से डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं?
- आजकल घुंघरू डिजाइन, मिनिमल डिजाइन और रिंग डिजाइन बिछिया काफी ट्रेंड में हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।