इन सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन में आप भी दिखेंगी मोहिनी

साड़ी के साथ एक सुंदर ब्लाउज होना चाहिए। अन्यथा पूरा लुक खराब हो जाता है। ब्लाउज में भी कई डिजाइन होते हैं। क्या आपको भी स्लीवलेस ब्लाउज पहनना पसंद है? आपके वॉर्डरोब में केवल इसी डिजाइन के ब्लाउज हैं? सिंपल के साथ स्लीवलेस अच्छा लगता है।
अगर आप चाहती हैं कि साड़ी में आपका लुक एकदम परफेक्ट लगे तो इसके लिए आपको कुछ नए ब्लाउज डिजाइन ट्राई करने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज के ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जिन्हें पहन आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी और हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
वी-नेक ब्लाउज डिजाइन
ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए आप नीचे की तरफ या गले पर गोटा लगवा सकती हैं। केवल फ्रंट पर ही नहीं आपको बैक डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए।
थ्रेड वर्क और सीक्वेन ब्लाउज डिजाइन
आपको बाजार में आसानी से इस तरह के ब्लाउज मिल जाएंगे। फोटो में दिखाए गए ब्लाउज पर अलग-अलग रंग के धागे से काम किया है जिससे ब्लाउज की खूबसूरती दोगुना हो गई है। आप इस ब्लाउज को लाइट कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:ट्यूब स्टाइल ब्लाउज के ये डिजाइंस आपके लुक को बना देंगे मॉडर्न
सिंपल ब्लैकब्लाउज डिजाइन
ग्लैमरस लुक के लिए स्लीवलेस ब्लाउज सिलवाएं, लेकिन इसके नेक को नजरअंदाज न करें। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्वीटहार्ट नेक अच्छा लगता है। आप चाहें तो इस फोटो में दिखाए गए कॉलर प्लस वी डिजाइन को भी कॉपी कर सकती हैं, लेकिन यह ज्यादातर फॉर्मल लुक के लिए सही है।
इस तरह के सिंपल ब्लाउज को आप किसी डिजानर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं। गले में चोकर, डार्क कलर की लिपस्टिक लगाएं और ओपन हेयर स्टाइल रखें।
इसे भी पढ़ें:Sleeveless Blouse Designs: देखें काजोल का स्लीवलेस ब्लाउज कलेक्शन और कराएं रीक्रिएट
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप रेडीमेड ब्लाउज खरीद रही हैं तो आपको दुकान पर ही एक बार इसे पहनकर देखना चाहिए।
- ब्लाउज के फैब्रिक पर खास ध्यान दें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव हैं तो आपको मुलायम कपड़े वाला ब्लाउज खरीदना चाहिए।
- आपको अपने बॉडी टाइप को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। यानी अगर आपके कंधे चौड़े हैं तो आपको स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज लेना चाहिए।
- ऑनलाइन ब्लाउज खरीदने से बचें क्योंकि इसमें आपको साइज की दिक्कत हो सकती है। साथ ही कई बार सामान जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है।
- आपको हमेशा ब्लाउज में अंदर की तरफ एक्सट्रा कपड़ा रखना चाहिए। इससे अगर कभी आपका वजन बढ़ जाए तो आप इसे ढीला कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।