herzindagi
image

Jewellery Designs For Wedding Season: शादी में बहनों को करें सरप्राइज गिफ्ट करें ये स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइंस

शादी का सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में उपहार देने का सिलसिला भी जारी हो जाएगा। सबसे पहले बहन की बारी आती है। अगर आप भी बहन को सरप्राइज करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसे ज्वेलरी गिफ्ट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 18:13 IST

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह की एक्सेसरीज और अन्य चीजों को खरीदने की तैयारी कर लेता है। इस सीजन में गिफ्ट भी काफी दिए जाते हैं। सबसे पहले बारी आती है बहन की। शादी में बहनों को अच्छे गिफ्ट देने के बारे में हर कोई सोचता है। आप भी अपनी बहन को खुश करने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली ज्वेलरी को गिफ्ट कर सकती हैं। इसके डिजाइन का आइडिया आप आर्टिकल में जानें, ताकि आपको गिफ्ट करने के लिए अच्छी और ट्रेंडी ज्वेलरी मिल जाएगी।

बहन को गिफ्ट करें चेन पेंडेट

अगर आपकी बहन को रेगुलर ज्वेलरी पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप उन्हें चेन पेंडेंट को गिफ्ट कर सकती हैं। चेन पेंडेंट आपको अच्छे डिजाइन में आसानी से मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आपकी बहन भी खुश हो जाएगी। इस तरह के चेन पेंडेंट आपको शुरूआती प्राइस 400 से 1,000 रुपये में स्टोन और रोज गोल्ड कलर में मिल जाएंगे। जिसे आपकी बहन किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।

3 - 2025-10-28T174005.035

बहन को गिफ्ट करें इयररिंग्स

ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन वाले इयररिंग्स को भी आप अपनी बहन को शादी के खास मौके पर गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको 500 से 1,000 रुपये में स्टोन वर्क में मिल जाएंगे। इसे आपकी बहन किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। साथ ही इसे पहनने के बाद लुक को और ज्यादा क्रिएटिव बना सकती हैं। आप इसे पूरे ज्वेलरी सेट के साथ भी गिफ्ट कर सकती हैं या सिर्फ इयररिंग्स को भी दे सकती हैं।

1 - 2025-10-28T174007.725

इसे भी पढ़ें: Flower Jewellery set: दुल्हन के लिए बेस्ट है फ्लावर वाले ज्वेलरी सेट, पुरानी नहीं ये ट्रेंडिंग डिजाइन आएंगी काम

बहन को गिफ्ट करें स्टोन वर्क रिंग

रिंग पहनना हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में आप भी अपनी बहन को स्टोन वर्क रिंग को गिफ्ट कर सकती हैं। इस तरह की रिंग आपको 1,000 से 2,000 रुपये में मिल जाएगी। यह पहनने के बाद हाथों की रौनक को बढ़ाएगी। इसलिए आप इस तरह की रिंग को वियर करने का ट्राई कर सकती हैं। आप इसे पहनकर आपकी बहन के हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही इसके बाद उन्हें कोई और गिफ्ट पसंद नहीं आएगा।

4 - 2025-10-28T174003.715

इसे भी पढ़ें: Bridal Jewellery Trends: दुल्हन के लिए 'ज्वेलरी सेट' डिजाइंस देखें  

इन ज्वेलरी डिजाइंस को आप अपनी बहन को गिफ्ट कर सकती हैं। शादी के मौके पर वो भी काफी खुश हो जाएगी। साथ ही इसे देखकर किसी और गिफ्ट की डिमांड नहीं करेंगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Gargi Jewellery

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।