हर साल हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। यह सुहागिन स्त्रियों का प्रमुख पर्व होता है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जा रही है। इस पर्व पर महिलाओं को हर फेस्टिवल की तरह सजना पसंद होता है। ऑउटफिट के बाद यदि लेडीज की कोई पसंदीदा चीज होती है तो वो ज्वेलरी होती है। साड़ी या लहंगे के संग जबतक परफेक्ट ज्वेलरी नहीं पहनी हो तो लुक काफी अधूरा लगता है। ऐसे में आपको अपनी साड़ी के मैचिंग का आभूषण पहनना बहुत जरूरी होता है। महिलाओं को ज्वेलरी में इयररिंग्स कैरी करना बहुत पसंद होता है। एक खूबसूरत इयररिंग्स आपके चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में गोल्डन रंग की झुमकी के डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको 40 प्लस लेडीज पहनकर अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। यदि आप भी इस हरतालिका तीज पर अपना लुक निखारना चाहती हैं तो आज हम आपको आज हम आपको झुमकियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
टेंपल इयररिंग्स
आप इस तरह के टेंपल इयररिंग्स भी हरतालिका तीज पर पहन सकती हैं। टेंपल ज्वेलरी त्योहारों के लिए बेस्ट रहती है। इसको कैरी करने के बाद आपका लुक एकदम पारंपरिक नजर आता है। ऐसे इयररिंग्स सिल्क और बनारसी साड़ी के संग जंचते हैं। इसको आप किसी त्योहार के अलावा वेडिंग फंक्शन्स में भी पहनकर जा सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स पर किसी देवी-देवता की आकृति बनी होती है। ऐसे में काफी यूनिक लगते हैं। अगर आप 40 प्लस है और इस हरतालिका तीज पर अपना लुक ट्रेडिशनल देखना चाहती हैं तो ऐसे टेंपल इयररिंग्स जरूर पहनें।
मल्टी लेयर झुमकी
हरतालिका तीज पर यदि आप सुंदर और एलिगेंट झुमकी की तलाश में हैं तो आपके लिए इस तरह की मल्टी लेयर झुमकी बेस्ट हैं। यह गोल्डन कलर की झुमकी हर तरह की साड़ी के साथ ब्यूटीफुल लुक देती हैं। इनको आप त्योहारों के मौके पर पहनकर अपना लुक प्रिटी बना सकती हैं। इन झुमकी में कट वर्क किया गया है। साथ ही झुमकी का साइज भी बड़े से छोटा है। और ऊपर की ओर सर्कल शेप है। ऐसे में यह मल्टी लेयर गोल्डन झुमकी आपके लिए परफेक्ट हैं।
ये भी पढ़ें: रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट हैं ये छोटे डिजाइन वाली Jhumki Earrings
पर्ल वर्क मीनाकारी झुमकी
40 प्लस लेडीज के लिए इस तरह की पर्ल वर्क मीनाकारी झुमकी बेस्ट रहती हैं। इस झुमकी पर काफी बारीक वर्क किया गया है। साथ में ग्रीन और रेड कलर के मीनाकारी नग लगे हुए हैं। जबकि नीचे की ओर पर्ल बीड्स लगे हैं। ऐसे में झुमकी का ओवरऑल लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इन झुमकी को आप शिफॉन, ऑर्गेंजा और साटन साड़ी के संग कैरी कर सकती हैं। यह झुमकी काफी लाइटवेट होती है। जिनको आप काफी देर तक पहने रह सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Golden Jhumki Designs: गोल चेहरे के लिए बेस्ट रहेंगी ये गोल्डन झुमकी डिजाइन, हर मौके पर करें स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों