अपनी स्किन टोन के लिए चुनें परफेक्ट Nude Lipstick: देखें 5 शेड्स जो बदल देंगे आपका लुक!

चाहे ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग के लिए बाहर निकलना हो, न्यूड लिपस्टिक हर लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करती है। लेकिन इसके लिए सही शेड चुनना जरूरी है। यहां 5 ऐसे न्यूड लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताया गया है जो फेयर से लेकर डस्की स्किन टोन तक सबके चेहरे पर काफी निखर सकते हैं।  
Updated:- 2026-11-03, 13:57 IST
image

मेकअप करते समय कई बार ऐसा होता है कि हम लिपस्टिक के सही शेड को लेकर काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। कभी कोई रंग बहुत ज्यादा डार्क लगने लगता है, तो कभी होंठों पर लगाने के बाद बिल्कुल फीका नजर आता है। ऐसे में न्यूड शेड वाली लिपस्टिक एक ऐसा ऑप्शन है, जो आपके लुक को बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत और आकर्षक बना सकती है। Nude Lipstick की सबसे खास बात यह है कि इसे आप रोजाना के मेकअप से लेकर पार्टी तक में, किसी भी मौके पर लगा सकती हैं। हालांकि, हर न्यूड शेड हर स्किन टोन पर एक जैसा नहीं दिखता। इसलिए अपनी स्किन के अंडरटोन और होंठों के रंग को ध्यान में रखकर लिपस्टिक चुनना बेहतर माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 खूबसूरत न्यूड लिपस्टिक शेड्स के बारे में, जो आपके मेकअप लुक को बना सकते हैं और भी खास।

पीच न्यूड शेड से पाएं फ्रेश और सॉफ्ट लुक

WhatsApp Image 2026-11-03 at 12.47.05 PM

अगर आप भी उन महिलाओं में से है जिन्हें हल्का और नेचुरल मेकअप पसंद हैं, पीच शेड में आने वाली न्यूड लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इस शेड में हल्का ऑरेंज और पिंक टच होता है, जो होंठों को खूबसूरत और फ्रेश लुक देने में मदद करता है। खासतौर पर गोरी और हल्की गेहुंआ स्किन टोन पर यह शेड काफी अच्छा लगता है। आप इसे रोजाना ऑफिस, कॉलेज जाने से लेकर कैजुअल आउटिंग के दौरान भी आराम से लगा सकती हैं। इसके साथ हल्का ब्लश और मस्कारा लगाकर आप एक सिंपल लेकिन आकर्षक लुक पा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- कम बजट में सेलिब्रिटी लुक: इन Chandbali Earrings के लेटेस्ट डिजाइन के साथ एथनिक लुक बनेगा खास

रोजी न्यूड शेड से बढ़ाएं होंठों की खूबसूरती

WhatsApp Image 2026-11-03 at 12.47.18 PM

अगर आपको न्यूड लिपस्टिक में हल्का गुलाबी रंग का टच पसंद है, तो रोजी न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं। यह शेड होंठों को नैचुरल पिंक कलर देने में मदद करता है और चेहरे पर प्यारा ग्लो लाने में भी मदद करता है। गोरी स्किन से लेकर गेहुआँ रंग वाली महिलाओं पर यह शेड काफी खूबसूरत लगता है। इसकी खासियत है कि यह बहुत ज्यादा ब्राइट भी नहीं दिखता और न ही होंठों को फीका बनाता है। दिन से लेकर रात तक आप इसे आराम से लगा सकती हैं और हर समय एक खास लुक पा सकती हैं।

कैरामेल न्यूड शेड से पाएं ग्लैमरस लुक

WhatsApp Image 2026-11-03 at 12.47.30 PM

अगर आपकी स्किन टोन अगर मीडियम और गेहुंआ है तो कैरामेल शेड वाली न्यूड लिपस्टिक आपके मेकअप कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। जी हां, आपको बता दें, इस शेड में हल्का ब्राउन और वार्म टोन होता है, जो होंठों को खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। यह शेड खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है, जिन्हें बहुत हल्की न्यूड लिपस्टिक पसंद नहीं आती। इसे आप लाइट आई मेकअप या हल्के स्मोकी आई लुक के साथ भी कैरी कर सकती हैं, जो आपके ऑफिस लुक में चार चांद लगाने में मदद करेगा।

डस्की स्किन टोन के लिए मोचा न्यूड शेड लिपस्टिक लगेगी बेहद खूबसूरत

WhatsApp Image 2026-11-03 at 12.47.41 PM

अगर आपकी त्वचा का रंग डस्की यानी सांवली और डार्क टोन में है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-से रंग की न्यूड लिपस्टिक सही रहेगी तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप चुन सकती हैं, मोचा न्यूड। आपको बता दें, इस शेड में चॉकलेटी ब्राउन टोन होता है, जो होंठों को नेचुरल व आकर्षक लुक देने में मदद करता है और साथ ही, चेहरे की खूबसूरती को निखारने में भी मदद करता है। अगर आपको डार्क ब्राउन लिपस्टिक पसंद है, लेकिन बहुत ज्यादा बोल्ड लुक नहीं चाहिए, तो मोचा न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं। इसे आप रोजाना के मेकअप से लेकर पार्टी लुक तक आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

बोल्ड और नेचुरल लुक के लिए टेराकोटा न्यूड शेड 

WhatsApp Image 2026-11-03 at 12.47.50 PM

अगर आप न्यूड लिपस्टिक में थोड़ा बोल्ड टच चाहती हैं, तो टेराकोटा न्यूड शेड आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। आपको बता दें, इसमें ब्राउन, लाल और हल्का ऑरेंज अंडरटोन मौजूद होता है, जो होंठों को खूबसूरत और आकर्षक लुक दे सकता है। यह शेड खासतौर पर सांवली, टैन और डस्की स्किन टोन पर बढ़िया लगता है। इसे एथनिक आउटफिट से लेकर वेस्टर्न ड्रेस या पार्टी वियर के साथ भी कैरी किया जा सकता है। वहीं, यह आपके सिंपल से लुक को भी मिनटों में खिलता हुआ दिखा सकती है।

इसे भी पढ़ें- दिवाली के लिए देखें ये 5 ट्रेंडिंग Mehendi Designs, कम समय में हथेलियां दिखेंगी खूबसूरत!

ऊपर बताए गए शेड्स के हिसाब से आप अपने स्किन टोन के अनुसार लिपस्टिक चुन सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-herzindagi

FAQ
न्यूड लिपस्टिक किस स्किन टोन पर ज्यादा अच्छी लगती है?
न्यूड लिपस्टिक हर स्किन टोन पर अच्छी लग सकती है। बस आपको अपनी स्किन के अंडरटोन के हिसाब से सही शेड चुनना होता है। फेयर स्किन पर पीच और रोजी न्यूड, जबकि डस्की स्किन पर मोचा और कैरामेल न्यूड शेड्स खूबसूरत लगते हैं।
डस्की स्किन टोन के लिए कौन-सी न्यूड लिपस्टिक बेस्ट है?
डस्की स्किन टोन के लिए मोचा, चॉकलेट ब्राउन, कैरामेल और टेराकोटा न्यूड शेड्स अच्छे विकल्प माने जाते हैं। ये शेड्स होंठों को नेचुरल लुक देने के साथ चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाने में मदद करते हैं।
रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन-सी न्यूड लिपस्टिक चुननी चाहिए?
डेली यूज के लिए पीच न्यूड और रोजी न्यूड लिपस्टिक अच्छी रहती हैं। ये होंठों को हल्का और नेचुरल कलर देने में मदद करती हैं, जिन्हें ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के दौरान आसानी से लगाया जा सकता है।
न्यूड लिपस्टिक लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
न्यूड लिपस्टिक लेते समय अपनी स्किन टोन, अंडरटोन और अपने होंठों के रंग का ध्यान रखना सही होता है। इसके अलावा लिपस्टिक की फिनिश, टेक्सचर और लंबे समय तक टिकने की क्षमता भी देख सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।