Eye Makeup: पार्टी हो या शादी, ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी आईलाइनर कलर्स; दिखेंगी सबसे अलग
-1780289088607.webp)
हम सभी को मेकअप करना बहुत अच्छा लगता है। जब भी बात मेकअप की आती है तो लोग लिपस्टिक, काजल और आउटफिट्स पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन अगर आपके आंखों का मेकअप सबसे अच्छा रहेगा तो पूरा लुक ही बदल जाएगा। आमतौर पर आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग काजल ही लगाना पसंद करते हैं, लेकिन आजकल ब्लैक कलर का आईलाइनर भी लड़कियां खूब लगा रही हैं। हालांकि, अब मेकअप का ट्रेंड बदल गया है।
अब मार्केट में सिर्फ ब्लैक नहीं बल्कि कई कलर्स में आईलाइनर मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आपको किसी के यहां शादी में जाना हो या कोई पार्टी अटेंड करनी हो, आप अलग-अलग कलर्स के आईलाइनर लगाकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। हम आपको 5 ऐसे ट्रेंडी कलर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके लुक को स्पेशल बना देंगे। आइए जानते हैं-
रॉयल ब्लू आईलाइनर

अगर आप पहली बार ब्लैक के अलावा कोई दूसरा आईलाइनर ट्राई करना चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू ऐ अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये एक ऐसा कलर है जो लगभग हर स्किन टोन पर अच्छा लग सकता है। तो अगर आप व्हाइट, ब्लू या पेस्टल कलर का आउटफिट पहन रही हैं तो ये कलर जरूर ट्राई करिएगा।
यह भी पढ़ें- पसीने में भी नहीं फैलेगा आपका Kajal, इन ब्यूटी हैक्स को करें ट्राई
एमराल्ड ग्रीन आईलाइनर
-1780289247291.jpg)
ग्रीन आईलाइनर भी इन दिनों लड़कियां खूब पसंद कर रही हैं। ये कलर आंखों को स्टाइलिश लुक देता है। तो अगर आप गोल्डन, क्रीम, पीच या ग्रीन आउटफिट पहन रही हैं तो ये कलर ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बिना Eyeliner लगाए भी आंखें दिखेंगी खूबसूरत, बस ट्राई करें ये Makeup Hacks
पर्पल आईलाइनर
-1780289256198.jpg)
पर्पल कलर भी लड़कियां खूब पसंद करती हैं। मैं भी पर्पल कलर का आईलाइनर लगाना पसंद करती हूं। ये कलर आंखों को सॉफ्ट लेकिन ग्लैमरस टच देने का काम करता है। ये कलर शादी और फेस्टिव लुक के लिए सही रहेगा।
गोल्ड आईलाइनर
-1780289273425.jpg)
अगर आपको किसी शादी या फंक्शन में जाना है तो गोल्ड आईलाइनर आप खरीद सकती हैं। इससे आपकी आंखें शाइनी बनी रहेंगी। गोल्डन आईलाइनर को आप अकेले भी लगा सकती हैं और चाहें तो ब्लैक आईलाइनर के ऊपर भी लगा सकती हैं। ये कलर एथनिक आउटफिट पर खूब सूट करेगा।
ब्राउन आईलाइनर
-1780289283499.jpg)
अगर आप बहुत ज्यादा बोल्ड लुक नहीं चाहतीं हैं तो ब्राउन कलर का आईलाइनर आप पर बहुत अच्छा लगेगा। दिन की पार्टी, ऑफिस इवेंट या फैमिली फंक्शन के लिए ब्राउन आईलाइनर ट्राई किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- आउटफिट कलर्स के हिसाब से लगाएं इन रंगों के आईलाइनर, मिलेगा परफेक्ट लुक
आईलाइनर लगाते समय रखें ये बातें
- हमेशा अच्छी क्वालिटी वाला आईलाइनर ही खरीदें।
- आईलाइनर लगाने से पहले आंखों को अच्छे से साफ कर लें।
- आउटफिट और आईशैडो के हिसाब से ही आईलाइनर लगाएं।
तो अगर आप भी हर बार ब्लैक कलर का आईलाइनर लगा-लगाकर बोर हो गई हैं तो ऊपर बताए गए कलर्स भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।