Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

इंडियन-वेस्टर्न आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करेंगे ये ट्रेंडी-कंफर्टेबल फुटवियर, देखें डिजाइंस

अपने आउटफिट के साथ आपके लुक को कम्पलीट करने का काम फुटवियर करता है। वहीं अगर आप इंडियन या वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल कर रही हैं तो आप इस तरह के आउटफिट स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-05-02, 18:13 IST
footwear designs

जहां आप खूबसूरत नजर आने के लिए बेस्ट आउटफिट का चुनाव करती हैं तो वहीं, इसके साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए बेस्ट ज्वेलरी का भी चुनाव करती हैं। लेकिन, इसके साथ मैचिंग फुटवियर भी आपके लुक को स्टाइलिश और कम्पलीट करने का काम करते हैं। वहीं अगर आप  इंडियन या वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल कर रही हैं और इसके साथ परफेक्ट मैचिंग वाली फुटवियर की तलाश में है तो, आप इस आर्टिकल की मदद से एक परफेक्ट फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। हम आपको कुछ ट्रेंडी साथ ही, कंफर्टेबल फुटवियर दिखा रहे हैं जो आप आपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ओपन टोज फ्लैट्स

footwear designs

स्टाइलिश लुक के लिए आप आपने आउटफिट के साथ इस तरह के फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। यह फुटवियर ओपन टोज फ्लैट्स आप सूट या जींस के साथ स्टाइल क सकती हैं और ये फुटवियर स्टाइलिश होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हैं।

इस तरह के फ्लैट्स आप कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ 700 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Heels Designs: गाउन के नीचे स्टाइल करें ये हील्स, पहनने के बाद लगेगी सुंदर

कैजुअल बैली

footwear designs (2)

अगर आप सूट या साड़ी स्टाइल कर रही हैं तो आप इस तरह की कैजुअल बैली डिजाइन वाले फुटवियर का चुनाव कर सकती हैं। यह फुटवियर कंफर्टेबल होने के साथ-साथ आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में भी मदद करेंगे। इस तरह के फुटवियर आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से 500 से 700 रुपये’ की कीमत में खरीद सकती हैं।

footwear designs (3)

अगर आप कुछ न्यू डिजाइन में चाहती हैं तो आप इस तरह की बैली भी स्टाइल कर सकती हैं और ये बैली न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

कॉपर-टोन्ड हील्स

footwear designs (4)

अगर आप हील्स पहनने का सोच रही हैं तो आप इस तरह के हील्स का चुनाव कर सकती हैं। यह कॉपर-टोन्ड हील्स आप हर तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं और इस कॉपर-टोन्ड  हील्स में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और अलग नजर आएगा

इस तरह के हील्स आप 400 से 700 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- हील्स पहनकर आपके पैरों में होता है दर्द, तो इसके लिए पहनें ये फ्लैट फुटवियर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Myntra, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।