मार्केट में ट्रेंड कर रहे ओवरसाइज्ड चश्मे, रेट्रो से लेकर माडर्न हर लुक के लिए हैं परफेक्ट

बाजार में इन दिनों बड़े आकार के सनग्लासेज ट्रेंड कर रहे हैं। हर कोई अपने चेहरे के आकार के हिसाब से चश्मे चुनते हैं। आजकल बड़े सनग्लासेज लोगों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ साथ ड्रेसिंग स्टाइल को नया लुक भी देते हैं। अगर आप भी स्टाइल के मामले में कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो ओवल शेप, कैट आई, रिमलेस और टिंटेड आरेंज चश्मे काफी चर्चा में हैं।
Updated:- 2026-06-02, 13:14 IST
latest stylish sunglasses trends

Oversized Sunglasses Trend: चिलचिलाती धूप, धूल-मिट्टी और खतरनाक हीटवेव शुरू हो जाता है। ऐसे में खुद को धूप से बचाने के लिए हम सनस्क्रीन से लेकर स्कार्फ तक सब कुछ इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अक्सर नाजुक आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। इस मौसम में सनग्लासेज पहनना केवल एक फैशन स्टेटमेंट या कूल दिखने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारी आंखों की सेहत के लिए एक बेहद जरूरी आवश्यकता बन चुका है।

लू, यूवी किरणों से बचाव के लिए तरह-तरह के सनग्लासेज बाजार में आ गए हैं। रेट्रो से माडर्न डिजाइन्स तक इस साल कई तरह के स्टाइलिश सनग्लासेज ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह भी है कि अच्छे सनग्लासेज चुनें कैसे जो आंखों को नुकसान भी न दें और स्टाइलिश भी लगे। चलिए नीचे लेख में एक्सपर्ट से जानें-

टिंटेड ऑरेंज सनग्लासेज

tinted orange glasses

आजकल नारंगी टिंटेड सनग्लासेज चलन में दिखाई दे रहे हैं। सेलेब्रिटीज, तैराकी, एथलिट्स ऐसे ग्लासेज पहन रहे हैं। ऐसे चश्मे की खास बात यह है कि यह खराब मौसम में अच्छी विजिबिलिटी देते हैं। हाल ही के दिनों में अभिनेता अनील कपूर, अनन्या पांडे भी टिंटेड आरेंज सनग्लासेज में नजर आए थे। ऐसे चश्मे साइक्लिंग, स्कीइंग, गोल्फ और रात में ड्राइविंग के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Sunglasses for Oval Face: ओवल शेप चेहरे पर खूब जंचेंगे ये सनग्लासेस, द‍ेखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

विंटेज सनग्लासेज

Vintage Metal Frame Sunglasses for Women

70 दशक के यह रेट्रो सनग्लासेज बड़े और एंगुलर फ्रेम वाले होते हैं। दरअसल, विंटेज फैशन के शौकीन लोग इन्हें पहनते हैं। इससे लुक एकदम क्लासिक लगता है।

सदाबहार कैट आई

कैट आई कोई नया फैशन नहीं है, यह सदाबहार है। आजकल कैट आई में नए रंग आ गए हैं। युवा पीढ़ी थोड़े हल्के रंग पसंद कर रही है। कैट आई चेहरे को शार्प लुक देते हैं।

कस्टमाइज्ड सनग्लासेज

कस्टमाइज्ड मतलब आप किसी भी तरह के ग्लासेज पसंद करें, उसमें अपनी आंखों के पावर के हिसाब से बनवा सकते हैं। इनमें पतले मोटे कई तरह के फ्रेम आते हैं। हां, यह थोड़े महंगे आते हैं क्योंकि यह दो तरह का काम करते हैं, एक तो धूप से बचाव और दूसरा आपकी आंखों के पावर के हिसाब बने होते हैं।

ट्रांसपेरेंट और पेस्टल फ्रेम्स वाले सनग्लासेस

transparent sun glasses

इन दिनों पेस्टल रंग वाले चश्मे लोकप्रिय हो रहे हैं। आइवरी, लैवेंडर, मिंट ग्रीन या पूरी तरह से पारदर्शी फ्रेम एक स्टाइलिश लुक देते हैं। ऐसे रंग नई पीढ़ी को खूब पसंद आ रहे हैं।

नोएडा के कत्याल आप्टिकल्स के ओनर अजय कत्याल बताते हैं कि आजकल युवाओं को रिमलेस सनग्लासेज भी पसंद आ रहे हैं। इनमें हल्के रंग ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि अच्छे सनग्लासेज की कीमत तीन हजार रुपए से शुरू होकर 20 हजार तक होती है। ब्रांडेड चश्मों की खास बात यह है कि ये आंखों पर दबाव नहीं बनाते और आंखों के निर्दिष्ट मापदंड के हिसाब से डाक्टर के परामर्श के बाद बनाए जाते हैं। इससे आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता।

सस्ते चश्मे नहीं कर पाते आंखों की सुरक्षा

sun glasses

एम्स की आई एक्सपर्ट नम्रता शर्मा बताती है कि सड़क किनारे मिलने वाले सस्ते चश्मे दिखने में स्टाइलिश लगते हैं, फ्रेम भी आधुनिक होते हैं, लेकिन ये आंखों के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। ऐसे चश्मे गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखते, जिसका नतीजा आंख और सिर में दर्द होता है। ऐसे चश्मों में केवल रंगीन शीशा लगा होता है, जो धूप की रोशनी तो कम कर देता है लेकिन सूरज की हानिकारक अल्ट्रा-वायलेट ए और बी दोनों को ब्लाक नहीं कर सकते है। साथ ही अंधेरे में आंखों की पुतली फैलती है, ऐसे में ये चश्मे पहनने से पुतली फैलने लगती है जो आंखों के लिए हानिकारक है।

इसे भी पढ़ें- Sunglasses Designs For Women: हर चेहरे पर जचेंगे ये ट्रेंडी सनग्लासेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Writer- Suman Agrawal

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।