Sunglasses for Oval Face: ओवल शेप चेहरे पर खूब जंचेंगे ये सनग्लासेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Sunglasses Designs For Oval Face Shape: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में हम अपने पहनने ओढ़ने का खास ख्याल रखते हैं। लोग फुल स्लीव्स के कपड़े पहनते हैं। वहीं ज्यादातर लोग धूप से बचने के लिए सनग्लासेस भी जरूर पहनते हैं। Sunglasses से हमारी आंखों को प्रोटेक्शन मिलता है। साथ ही ये आपके लुक को भी इंहैंस करते हैं।
हालांकि, कई बार लड़कियों को अपने फेस शेप के हिसाब से कंफ्यूजन हो जाती है कि उनके चेहरे पर किस डिजाइन के सनग्लासेस अच्छे लगेंगे? कुछ लोगों का राउंड फेस होता है तो कुछ का ओवल। ऐसे में अगर आपका फेस ओवल शेप में है और आप सनग्लासेस का डिजाइन ढूंढ रही हैं तो हम आपको कुछ यूनिक डिजाइन के Sunglass दिखाने जा रहे हैं। आइए देखत हैं-
ओवरसाइज्ड ब्लैक सनग्लासेस
-1775559542224.jpg)
ओवल शेप फेस के लिए ये बड़े साइज वाला सनग्लास सबसे अच्छा है। जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इसका चौड़ा फ्रेम चेहरे के फीचर्स को बहुत अच्छे से हाइलाइट करेगा। इसे पहनकर आपको एक बोल्ड और ग्लैमरस लुक मिलेगा। आप इसे किसी भी वेस्टर्न या कैजुअल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। ये आपको धूप से प्रोटेक्ट भी करेगा और आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Footwear For Jeans: सिंपल जींस को भी क्लासी बना देंगे ये शूज, देखें विमेंस के लिए लेटेस्ट फुटवियर ऑप्शंस
ट्रांसपेरेंट स्क्वेयर सनग्लासेस
-1775559551232.jpg)
ओवल शेप वाले चेहरे पर इस तरह का ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाला चौकोर सनग्लास भी काफी अच्छा लगेगा। ये आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इसका लाइट कलर और यूनिक शेप आपके चेहरे के फीचर्स को बैलेंस कर रहा है। इसे पहन कर आपको कमाल का लुक मिलेगा। कैजुअल डे-आउट या वेकेशन के लिए ये सनग्लासेस सबसे सही है।
यह भी पढ़ें- Spectacles Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ गए हैं गंदे निशान, तो घर की इन 2 चीजों से शीशा चमकेगा बिल्कुल नए जैसा
क्लासी मेटैलिक रिम सनग्लासेस
-1775559561194.jpg)
ओवल शेप चेहरे के लिए इस तरह का मेटैलिक रिम वाला चश्मा भी काफी अच्छा लगता है। इसका फ्रेम ही इतना स्टाइलिश है कि आपको मॉडर्न लुक मिलेगा। कैजुअल जैकेट या वेस्टर्न ऑउटफिट के साथ ये सनग्लासेस आपको फैशनेबल लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Suit Neck Designs: सिंपल सूट को भी बना देंगे डिजाइनर पीस, ट्राई करें ये लेटेस्ट नेक डिजाइंस
राउंड ओवरसाइज्ड सनग्लासेस (Sunglasses Designs)
-1775559571501.jpg)
ओवल शेप चेहरे वाली लड़कियों के लिए ये बड़े गोल डिजाइन वाला चश्मा सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसका लाइट शेड और बड़ा फ्रेम चेहरे को बहुत ही स्टाइलिश लुक देगा। अगर आप अपने सिंपल लुक को थोड़ा क्लासी और फिल्मी टच देना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- इस तरह के सनग्लासेस देंगे आपको रॉयल लुक, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
राउंड कैट-आई सनग्लासेस
-1775559580994.jpg)
आजकल कैटआई सनग्लास बहुत ट्रेंड में है। ऐसे में ओवल शेप चेहरे पर ये राउंड और कैट-आई का मिक्स डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश टच चाहती हैं तो ये चश्मा ट्राई कर सकती हैं।
तो अगर आपका भी फेस Oval Shape में है तो आप ऊपर दिखाए गए सनग्लासेस ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको एकदम परफेक्ट लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
All Inside Image Credit- Freepik
Cover Image Credit- AI Generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।